Saturday 28th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:चेतोला मेले के हजारों लोग बने साक्षी ढोल नगाड़ों की धमक के साथ निकला चमू देवता का डोला।

लोहाघाट:मांगों को लेकर गरजे डिप्लोमा इंजीनियर्स छठे दिन भी हड़ताल रही जारी।

चंपावत:मीडिया कर्मियों ने फूंका खटीमा के भाजपा नेता का पुतला

टनकपुर विकास चाहिए विनाश नहीं टनकपुर–बनबसा फोरलेन में हो बदलाव: दीप पाठक

इधर प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, उधर उत्तराखंड की झोली में एक झटके से आए 5160 करोड़,

: बाइको मे रेट्रो साइलेंसर लगाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: एसपी चंपावत

Laxman Singh Bisht

Thu, Jun 15, 2023
बाइको मे रेट्रो साइलेंसर लगाने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के एसपी ने दिए सख्त निर्देश लोहाघाट मे बुलेट मोटरसाइकिल और अन्य दुपहिया वाहनों में लगाए गए रेट्रो साइलेंसर की कानफोडू़ आवाज से लोहाघाट नगर के लोगों ने परेशान होकर एसपी चंपावत से कार्रवाई की मांग उठाई है। लोगों ने कहा कि नगर की सड़कों में रेट्रो साइलेंसर लगाकर बेखौफ होकर बाइको को दौड़ाया जा रहा है और पुलिस मूकदर्शक बनी बैठी हुई है। रेट्रो साइलेंसर से निकलने वाली तेज आवाज से सड़कों पर चलने वाले राहगीरों और आम लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। तेज आवाज से हृदय रोगियों, बच्चों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों को काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिबंध के बावजूद नगर की सड़कों में कई लोग रेट्रो साइलेंसर का प्रयोग कर धड़ल्ले से बाइके दोड़ा रहे हैं। और पुलिस के द्वारा इन पर कोई भी कार्यवाही नहीं करी जा रही है वही जिला ओलंपिक संघ अध्यक्ष मनीष जुकरिया, आरडी चौथिया, दयाकिशन,महेश चंद्र, विवेक कुमार, रमेश चंद्र आदि लोगों ने एसपी चंपावत से रेट्रो साइलेंसर लगाकर सड़कों पर आतंक व ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों व बड़े वाहनों में प्रेशर हॉर्न बजाने वालो के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वही एसपी देवेन्द्र पींचा ने कहा कि प्रेशर हॉर्न बजाने वाले वाहन चालकों तथा रेट्रो साइलेंसर लगाकर चलने वाले बाइक सवारों पर जल्द सख्त कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। इसके लिए सभी पुलिस थानों को सख्त कार्रवाई करने के लिए निर्देश दे दिए गए हैं।

जरूरी खबरें