Friday 26th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:मऊ चोमेल सड़क के गड्ढे व टूटी हुई सुरक्षा दीवारें दुर्घटनाओं को दे रही दावत।

टनकपुर बूम क्षेत्र में डूबे दूसरे युवा का शव एसडीआरएफ ने शारदा बैराज से किया बरामद।

पिथौरागढ़ में 5 वर्षीय मासूम के अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार।

चंपावत:पाटी मे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया नेपाली मजदूर मौके पर मौत

चंपावत:माली की नौकरी करने वाली मां के बेटे ने यूपीएससी में मारी बाजी, भारत सरकार में बने वैज्ञानिक अधिकारी

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : जगबुड़ा पुल के पास हाथी से टकराई स्कूटी शिक्षिका गंभीर घायल। हाथी का टूटा दांत।

Laxman Singh Bisht

Wed, May 20, 2026

जगबुड़ा पुल के पास हाथी से टकराई स्कूटी शिक्षिका गंभीर घायल। हाथी का टूटा दांत।

टनकपुर-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग में जगबुड़ा पुल के पास मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। जब स्कूटी सवार शिक्षिका की राष्ट्रीय राजमार्ग में जंगली हाथी से टक्कर हो गई जिसमें वह घायल हो गईं। घायल शिक्षिका निकिता राय हिंद पब्लिक स्कूल में कार्यरत हैं। हादसा उस समय हुआ जब वह स्कूटी से गुजर रही थीं। इसी दौरान अचानक जगबूढ़ा पुल के पास सड़क पर आए जंगली हाथी से उनकी भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि हाथी का एक दांत भी टूट गया।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पीछे से आ रहे शिक्षकों व राहगीरों के द्वारा हो हल्ला मचा कर हाथी को जंगल की ओर भगाया गया तथा घायल शिक्षिका को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहीं हादसे के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।स्थानीय लोगों ने वन विभाग से जंगल क्षेत्र में गश्त बढ़ाने तथा जंगली हाथियों की आवाजाही पर निगरानी रखने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। दुर्घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई तथा लोगों से जंगल क्षेत्र में हाथियों की आवाजाही को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई।

जरूरी खबरें