Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर कृषि विभाग ने मटियानी में धान की फसल का जायजा लेकर लिए पौध एवं मिट्टी के नमूने

लोहाघाट:मंडी समिति से निर्मित कमलेड़ी थाला मोटर मार्ग का पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने किया शुभारंभ

डीएम चंपावत के आश्वासन पर स्वाला के ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार का निर्णय लिया वापस।

चंपावत:खाद्य सुरक्षा विभाग का निरीक्षण 03 खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल एनालॉग पनीर की बिक्री पर सख्त पाबंदी

चम्पावत में पहली बार शुरू हुई ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट अब स्थानीय स्तर पर मिलेंगे रक्त के जरूरी घटक

सूचना

: चंपावत:कोटअमोड़ी में पंचमी नवरात्र से होगा रामलीला का आयोजन - ग्रामीणों की बैठक मे सर्वसम्मति से लिया गया निर्णय 

Laxman Singh Bisht

Sat, Sep 7, 2024
कोट अमोड़ी में पंचमी नवरात्र से होगा रामलीला का आयोजन - ग्रामीणों की बैठक मे सर्वसम्मति से लिया गया निर्णय चंपावत जिले के कोट अमोडी में इस बार रामलीला का आयोजन पंचम नवरात्रि से किया जाएगा। ग्रामीणों की ओर से बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए रामलीला का आयोजन करने पर सहमति जताई । शनिवार को रामलीला कमेटी के अध्यक्ष ग्राम प्रधान लालमणि भट्ट व व्यवस्था वरिष्ठ खीमानंद भट्ट की अध्यक्षता में रामलीला कमेटी की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सभी ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि इस बार रामलीला का आयोजन पंचम नवरात्रि से किया जाएगा। आजादी के पहले से कोट अमोड़ी में रामलीला का आयोजन होता आया है। इस बार भी ऐतिहासिक रामलीला का आयोजन किया जाएगा। इस बार कोट अमोडी की रामलीला 77 वें वर्ष में प्रवेश करेगी। बैठक में तय किया गया की 15 सितंबर से रामलीला की तालीम शुरू की जाएगी। जबकि पंचम नवरात्रि से रामलीला शुरू होगी। इस दौरान बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्य रमेश भट्ट, ललित भट्ट, सुरेश चंद्र भट्ट, बसंत भट्ट, जगदीश भट्ट, बलदेव भट्ट, प्रकाश भट्ट, ईश्वरी दत्त भट्ट, शंकर दत्त भट्ट, कैलाश भट्ट, नवीन भट्ट, नारायण दत्त, दीपक भट्ट, सुनील भट्ट, खिलानंद भट्ट सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

जरूरी खबरें