Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:नकली धामी बयान पर भड़की भाजपा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल व विधा0 हरीश धामी का फूंका पुतला

लोहाघाट अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ के ट्रांसफर पर भड़की लोहाघाट विकास समिति।धरने मे बैठी

चंपावत:स्मैक तस्करी में लोहाघाट व बाजपुर के युवक को अदालत ने सुनाई कारावास की सजा।

लोहाघाट:फायर कर्मियों को एएसआई पद पर किया जाए प्रोन्नत राज्य आंदोलनकारी गढ़कोटी का मुख्यमंत्री को ज्ञापन।

चंपावत:पूर्व की भांति खुलेंगे विद्यालय मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बदला समय परिवर्तन का आदेश।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : देहरादून मे गैस एजेंसी स्वामी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या क्षेत्र में दहशत।

Laxman Singh Bisht

Wed, Feb 11, 2026

देहरादून मे गैस एजेंसी स्वामी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या क्षेत्र में दहशत।

मृतक का था बिजनेस को लेकर पारिवारिक विवाद मां ने कोर्ट में की थी बेटे की शिकायत ।प्रदेश की राजधानी देहरादून में हत्याओं का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है।आज करीब 10:30 बजे कोतवाली डालनवाला क्षेत्र अंतगर्त तिब्बती मार्केट के पास एक व्यक्ति की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना पर आईजी गढ़वाल समेत एसपी सिटी व कोतवाली डालनवाला से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुँचा। घायल को उपचार के लिए दून अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया गया। मृतक व्यक्ति की पहचान अर्जुन शर्मा निवासी इंदिरा नगर, थाना बसंत विहार, के रूप में हुई है मृतक अर्जुन शर्मा जीएमएस रोड स्थित अमरदीप गैस एजेंसी के स्वामी थे। घटना की प्रारंभिक जांच में मृतक के बारे मे जानकारी में पता चला कि मृतक का पारिवारिक व्यवसाय को लेकर पारिवारिक विवाद चल रहा था और विवाद के चलते मृतक की मां द्वारा मा० उच्च न्यायालय से अपने बेटे(मृतक) से जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा प्राप्त किया जाना प्रकाश में आया है। स्कूटी सवार 02 व्यक्तियों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर तत्काल अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है, साथ ही संपूर्ण जनपद में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

जरूरी खबरें