रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:पूर्व की भांति खुलेंगे विद्यालय मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बदला समय परिवर्तन का आदेश।
पूर्व की भांति खुलेंगे विद्यालय मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बदला समय परिवर्तन का आदेश।

आज गुरुवार को प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी चंपावत मानसिंह के द्वारा शाम 8:00 बजे के लगभग मानसून को लेकर शीतकालीन विद्यालयों के समय में परिवर्तन के आदेश जारी किए गए थे। आदेश के बाद सभी सरकारी व निजी विद्यालयों के द्वारा अभिभावकों को नए आदेशों की जानकारी दी गई थी। लेकिन 2 घंटे बाद ही प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी मान सिंह के द्वारा समय परिवर्तन से हो रही दिक्कत को देखते हुए एक आदेश और जारी किया उस आदेश में अब सभी विद्यालय पूर्व की भांति संचालित होंगे। तो वही शिक्षा विभाग के बदल रहे आदेशों पर अभिभावकों के द्वारा गहरी नाराजगी जताई गई है। कहा विद्यालय समय में परिवर्तन का आदेश जारी किया गया जिसे अब 2 घंटे बाद ही बदल दिया गया। अभिभावकों ने गहरी नाराजगी जताते हुए आदेश को सही समय पर पारित करने की मांग की।कहा इस प्रकार के आदेशों से बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों को भी काफी दिक्कत उठानी पड़ती है।
*संसोधन आदेश*- मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय के पत्रांक 1916-21 दिo2.7.2026 के क्रम में अवगत कराना है कि जारी उक्त आदेश को निरस्त किया जाता है. *सभी विद्यालय पूर्व निर्धारित समय प्रातः 7:30 बजे के अनुसार ही संचलित होंगे. कृपया सभी प्रिंसिपल/प्रधानाध्यापक अवगत होने का कष्ट करें. मुख्य शिक्षा अधिकारी चम्पावत.।
सोशल मीडिया पर आदेश काफी चर्चा में है।