Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:नकली धामी बयान पर भड़की भाजपा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल व विधा0 हरीश धामी का फूंका पुतला

लोहाघाट अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ के ट्रांसफर पर भड़की लोहाघाट विकास समिति।धरने मे बैठी

चंपावत:स्मैक तस्करी में लोहाघाट व बाजपुर के युवक को अदालत ने सुनाई कारावास की सजा।

लोहाघाट:फायर कर्मियों को एएसआई पद पर किया जाए प्रोन्नत राज्य आंदोलनकारी गढ़कोटी का मुख्यमंत्री को ज्ञापन।

चंपावत:पूर्व की भांति खुलेंगे विद्यालय मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बदला समय परिवर्तन का आदेश।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:नकली धामी बयान पर भड़की भाजपा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल व विधा0 हरीश धामी का फूंका पुतला

Laxman Singh Bisht

Fri, Jul 3, 2026

नकली धामी बयान पर भड़की भाजपा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल व विधा0 हरीश धामी का फूंका पुतला

कांग्रेस पहले अपना घर संभाले फिर मुख्यमंत्री पर उठाए सवाल: भाजपा

गोदियाल और हरीश धामी के बयानों पर भाजपा का करारा जवाब कहा चम्पावत विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

चंपावत में गर्माया राजनीतिक माहौल।

लोहाघाट।चंपावत जिले के लोहाघाट में कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा के दौरान लोहाघाट के रामलीला मैदान से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और धारचूला विधायक हरीश धामी द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर किए गए तीखे राजनीतिक हमलों के बाद भाजपा ने भी जोरदार पलटवार किया है। धारचूला विधायक हरीश धामी के द्वारा दिया गया बयान में असली धामी हूं और मुख्यमंत्री नकली धामी है पर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। इस बयान पर भाजपा ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस खुद अंदरूनी कलह से जूझ रही है उसे भाजपा और मुख्यमंत्री के विकास कार्य पर सवाल उठाने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। आज शुक्रवार को नगर मंडल अध्यक्ष गिरीश कुवर के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने कांग्रेस नेताओं के बयान पर गहरी नाराजगी जताते हुए लोहाघाट के मीना बाजार चौराहे में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल व विधायक हरीश धामी का पुतला फूंका तथा मुर्दाबाद के नारे लगाए। भाजपा नेताओं ने कहा कांग्रेस के नेता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चम्पावत में हो रहे अभूतपूर्व विकास कार्यों को पचा नहीं पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने सीमांत जनपद को विकास की नई पहचान दी है और आज चम्पावत तेजी से पर्यटन, स्वास्थ्य, शिक्षा और आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में शारदा कॉरिडोर, गोल्ज्यू कॉरिडोर, साइंस सेंटर, एमआरआई मशीन, सरयू लिफ्ट पेयजल योजना तथा प्रदेश के पहले महिला स्पोर्ट्स कॉलेज जैसी ऐतिहासिक परियोजनाएं धरातल पर उतर रही हैं। इन योजनाओं का सीधा लाभ जिले के आम लोगों को मिल रहा है। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए भाजपा ने कहा कि यह वही पार्टी है जहां खुले मंचों पर ही इनके नेता एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते और आपस में लड़ते दिखाई देते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस धर्म और जातिवाद की राजनीति कर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है, जबकि भाजपा विकास और जनकल्याण की राजनीति कर रही है। भाजपा नेताओं ने कहा कांग्रेस नेताओं को मुख्यमंत्री धामी और भाजपा सरकार पर बेबुनियाद आरोप लगाने से पहले अपने संगठन की स्थिति पर नजर डालनी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश व चम्पावत में विकास की जो गति धामी सरकार ने दी है, उससे कांग्रेस पूरी तरह बौखलाई हुई है और जनता अब उनके राजनीतिक आरोपों पर भरोसा नहीं कर रही। भाजपा नेताओं ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनने जा रही जिस कारण कांग्रेस नेता बोखला गये उनके पास अपने तो कुछ मुद्दे तो है नहीं इसीलिए बेतुके बयान दें रहें है। भाजपा नेताओं ने कहा वह कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल व हरीश धामी के बयान की घोर निंदा करते हैं। पुतला दहन में भाजपा प्रदेश मंत्री निर्मल महरा पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश चंद्र पांडे, राजू गढ़कोटी कैलाश चंद्र पांडे, महिला मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष चंद्रकला महरा , नगर मंत्री मीरा महरा, महिला मोर्चा जिला कार्यकारिणी सदस्य रेखा कुलियाल, लोहित खोलिया ,दीपक गोस्वामी पूर्व प्रमुख योगेश मेहता ,चंद्रशेखर बगौली, मोहन जोशी ( निक्कू),हरीश शर्मा सहित कई भाजपाई शामिल रहे।

जरूरी खबरें