Saturday 28th of March 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सीएम धामी की सौगात 2.62 करोड़ से सुधरेगा चल्थी–नौलापानी मार्ग 55.57 लाख से बनेगा नधौर ट्रैकिंग रूट

चंपावत:मुबई की पहाड़ी प्रवासियों की सस्था प्रोजेक्ट बियोंड एजुकेशन ने विद्यालय को भेंट की शैक्षिक सामग्री

चंपावत:वन सरपंचों का जिलाधिकारी के साथ संवाद। सरपंचो ने डीएम के सामने रखी समस्याएं

उत्तराखंड:जिले के प्रभारी मंत्रियों की घोषणा भरत चौधरी बने चंपावत के प्रभारी मंत्री

लोहाघाट:स्कूटी अनियंत्रित परिवार सहित खाई में गिरा शिक्षक ग्रामीणों ने बचाई जान।

: शुक्रवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर चंपावत पहुंचेंगे महामहिम राज्यपाल गुरमीत सिंह , अद्वैत आश्रम मायावती के भी करेंगे दर्शन महामहिम

Laxman Singh Bisht

Thu, May 25, 2023
दिनांक 26-05-2023 शुक्रवारको महामहिम राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह का जनपद में दो दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। अपने प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के तहत महामहिम राज्यपाल महोदय जनपद में 26 मई 2023 पूर्वाह्न 10 बजे सर्किट हाउस आगमन होगा। इसके पश्चात वह पूर्वाह्न 10:10 मायावती आश्रम लोहाघाट के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत मायावती आश्रम से दोपहर 12 बजे सर्किट हाउस को प्रस्थान कर 12:50 पर सर्किट हाउस चंपावत में आगमन होगा। तत्पश्चात अपराह्न 2:00 बजे सर्किट हाउस में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, प्रभागीय वनाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी के साथ बैठक लेंगे। उसके पश्चात अपराह्न 3:30 बजे से वरिष्ठ व्यक्तियों और रेड क्रॉस सोसायटी के साथ बैठक में प्रतिभाग करेंगे। उसके प्रश्चात स्वयं सहायता समूह की बैठक व उनके द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी में प्रतिभाग करेंगे। ततपश्चात सायं 5 बजे प्रेस के साथ ब्रीफिंग करेंगे। उक्त तिथि को रात्रि विश्राम करने के पश्चात 27 मई को प्रातः 6.30 पर चम्पावत से गुंजी, पिथौरागढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे। यह जानकारी मा0 माहमहिम राज्यपाल के एडीसी द्वारा दी गयी हैं।

जरूरी खबरें