Thursday 13th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सीएम धामी ने कालूखाड़ मेरोली में करोड़ों के विकास कार्य किए स्वीकृत: कलखुड़िया

चमोली : टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में हादसा 16 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू बचाव अभियान जारी

बाराकोट:20 अगस्त से बरदाखान बिसराडी आली सड़क के लिए ग्रामीण करेंगे डीएम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन।

केंद्रीय विद्यालय विद्युत लाइन शिफ्टिंग व गल्ला गांव फीडर में कार्य के चलते 18 अगस्त तक विद्युत व्यवस्था बाधित

खेतीखान में धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ निकली तिरंगा यात्रा।भारत माता के जयकारों से गूंजा खेतीखान

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:कूलेंट लीक होने से मरोड़ा खान में खड़ी हुई टनकपुर डिपो की रोडवेज बस।

Laxman Singh Bisht

Sun, Jun 21, 2026

कूलेंट लीक होने से मरोड़ा खान में खड़ी हुई टनकपुर डिपो की रोडवेज बस।

बस के इंजन के अत्यधिक गर्म होने के कारण आई समस्या।

उत्तराखंड परिवहन निगम के द्वारा समय पूरा कर चुकी बसों को यात्रियों की सुरक्षा से समझौता कर पर्वतीय क्षेत्र में धड़ल्ले से दौड़ाया जा रहा है। आज रविवार दोपहर को बेरीनाग से टनकपुर जा रही टनकपुर डिपो की रोडवेज बस कूलेंट लीक होने से लोहाघाट के मरोड़ाखान में खड़ी हो गई। जिस कारण यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। चालक व परिचालक ने बताया बस के इंजन के अत्यधिक गर्म हो जाने के कारण कूलेंट लीक हो गया जिस कारण बस को खड़ा करना पड़ा। चालक व परिचालक के द्वारा किसी तरह बस को ठीक कर टनकपुर की ओर को ले जाया गया।

यात्रियों ने बताया काफी तेज आवाज के साथ अचानक बस का कूलेंट लीक हो गया। यात्रियों ने कहा इस तरह पर्वतीय क्षेत्र में पुरानी बसों का संचालन यात्रियों की सुरक्षा के साथ बड़ा खिलवाड़ है। कहा बस की कमी के चलते टनकपुर बेरीनाग बस सेवा एक दिन छोड़कर मिलती है। लोगों ने शासन प्रशासन से पर्वतीय क्षेत्र में नई बसो के संचालन की मांग की है। मालूम हो कुछ दिन पूर्व टनकपुर डिपो के बस के ब्रेक फेल होने के कारण बस चालक की जान चली गई थी पर उसके बावजूद भी निगम प्रबंधन के द्वारा लगातार पुरानी बसों का संचालन पर्वतीय क्षेत्र में किया जा रहा है।

जरूरी खबरें