Thursday 13th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सीएम धामी ने कालूखाड़ मेरोली में करोड़ों के विकास कार्य किए स्वीकृत: कलखुड़िया

चमोली : टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में हादसा 16 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू बचाव अभियान जारी

बाराकोट:20 अगस्त से बरदाखान बिसराडी आली सड़क के लिए ग्रामीण करेंगे डीएम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन।

केंद्रीय विद्यालय विद्युत लाइन शिफ्टिंग व गल्ला गांव फीडर में कार्य के चलते 18 अगस्त तक विद्युत व्यवस्था बाधित

खेतीखान में धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ निकली तिरंगा यात्रा।भारत माता के जयकारों से गूंजा खेतीखान

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:डूगरी फर्त्याल के बाबा ढेरनाथ मठ में 22 से 30 जून तक शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ का आयोजन।

Laxman Singh Bisht

Sun, Jun 21, 2026

डूगरी फर्त्याल के ढेरनाथ मठ में 22 से 30 जून तक शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ का आयोजन।

शुभारंभ अवसर पर मातृ शक्ति द्वारा निकाली जाएगी भव्य कलश यात्रा।

लोहाघाट के डूंगरी फर्त्याल के ढेरनाथ बाबा मठ में 22 जून सोमवार से 30 जून तक शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि डूंगरी फर्त्याल राजू फर्त्याल ने बताया बाबा भक्ताई नाथ जी के दिशा निर्देशन में समस्त ग्रामीणों के सहयोग से 22 जून सोमवार से 30 जून तक संगीत मय शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया शुभारंभ अवसर पर क्षेत्र की मातृ शक्ति के द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कथा वाचक योगी शैलेंद्र नाथ जी के द्वारा दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक भक्तों को शिव महापुराण की कथा सुनाई जाएगी। 30 जून को परायण व विशाल भंडारे के साथ समापन किया जाएगा।उन्होंने समस्त क्षेत्र वासियों से अधिक से अधिक संख्या में आकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। वही शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ के सफल आयोजन के लिए समस्त क्षेत्र वासियों के द्वारा सहयोग किया जा रहा है।

जरूरी खबरें