Sunday 21st of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:कूलेंट लीक होने से मरोड़ा खान में खड़ी हुई टनकपुर डिपो की रोडवेज बस।

चंपावत:चल्थी क्षेत्र में नहीं हो रहा है अवैध खनन वायरल वीडियो पुराना :जिला खान अधिकारी

लोहाघाट:मरोड़ाखान क्षेत्र में पैराफिट्स निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल डीएम से जांच की मांग।

लोहाघाट:प्रकृति की गोद में योग, कोली ढेक झील किनारे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का अनूठा आयोजन।

लोहाघाट:बाराकोट टैक्सी स्टैंड में मलवा डालने पर वाहन चालकों ने जताई नाराजगी कार्यवाही की मांग।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:चल्थी क्षेत्र में नहीं हो रहा है अवैध खनन वायरल वीडियो पुराना :जिला खान अधिकारी

Laxman Singh Bisht

Sun, Jun 21, 2026

चल्थी क्षेत्र में नहीं हो रहा है अवैध खनन वायरल वीडियो पुराना :जिला खान अधिकारी

चल्थी क्षेत्र के वायरल खनन वीडियो पर प्रभारी जिला खान अधिकारी ने दी आधिकारिक जानकारी, स्थिति को किया स्पष्ट

जनपद चम्पावत के चल्थी क्षेत्र में मशीनों द्वारा अवैध खनन किए जाने के संबंध में सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे एक वीडियो पर संज्ञान लेते हुए भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग ने स्थिति स्पष्ट की है। प्रभारी जिला खान अधिकारी डॉ. हरीश बिष्ट ने इस विषय में आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो पुराना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिस स्थान को अवैध खनन का बताया जा रहा है, वह वास्तव में एक अधिकृत रिवर ट्रेनिंग क्षेत्र है। इस क्षेत्र में नियमानुसार कार्य करने के लिए जिला स्तर से रिवर ट्रेनिंग की बाकायदा अनुमति प्रदान की गई है। इसके साथ ही, मुख्यालय स्तर से भी कतिपय अनिवार्य शर्तों के अधीन जेसीबी मशीन के उपयोग की भी विधिवत अनुमति दी गई थी।प्रभारी जिला खान अधिकारी डॉ. हरीश बिष्ट ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि उक्त चिन्हित स्थल पर रिवर ट्रेनिंग का कार्य पूरी तरह से संपन्न कर लिया गया है। वर्तमान में उस स्थान पर किसी भी प्रकार का अवैध खनन नहीं किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस रिवर ट्रेनिंग कार्य के अंतर्गत नदी के बहाव को सुचारू बनाने के लिए उसे चैनल के मध्य में सेंट्रलाइज (केंद्रीयकृत) कर दिया गया है। विभाग के अनुसार, इस वैज्ञानिक प्रक्रिया और सुधारात्मक कार्य से भविष्य में आने वाली किसी भी संभावित आपदा के दृष्टिगत क्षेत्र को सुरक्षित रखने और बचाव कार्य में बड़ी मदद मिल सकेगी। इसके साथ ही प्रभारी जिला खान अधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया है कि विभाग पूरी तरह सतर्क है तथा अवैध खनन की रोकथाम हेतु लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।विभाग द्वारा आम जनता से विशेष अपील की गई है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली ऐसी किसी भी भ्रामक व असत्यापित खबर पर विश्वास न करें और न ही इसे आगे साझा करें। किसी भी क्षेत्र में खनन कार्य या विभागीय गतिविधियों से संबंधित सही व प्रामाणिक जानकारी प्राप्त करने के लिए भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग से संपर्क करें, ताकि किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचा जा सके।

जरूरी खबरें