Thursday 16th of July 2026

ब्रेकिंग

उधम सिंह नगर:बाजपुर कोर्ट में विजिलेंस टीम का छापा, रिश्वत लेते रंगे हाथ उप नाजरात गिरफ्तार l

लोहाघाट:हरेला पर्व पर सेवा संकल्प फाउंडेशन ने फोर्ती में पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

ब्रेकिंग:राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारी में बड़ा हादसा, कांग्रेस नेता की मौत

बाराकोट:हरेला पर्व पर वन विभाग ने किया पौधारोपण। वृक्षों को बचाने का लिया संकल्प।

लोहाघाट विधायक के जन्मदिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मरीजों को बाटे फल स्वास्थ्य लाभ की कामना।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चम्पावत में अब डीएम सीधे सुनेंगे जनता की समस्याएं – हर सोमवार 'जनता मिलन'

Laxman Singh Bisht

Fri, Jun 27, 2025

चम्पावत में प्रशासन पहुँचेगा जनता के और करीब – अब हर सोमवार होगा 'जनता मिलन' कार्यक्रम, जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होगा समस्याओं का समाधानचम्पावत । आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी समाधान हेतु जिलाधिकारी मनीष कुमार द्वारा 'जनता मिलन कार्यक्रम' का आयोजन प्रारंभ किया जा रहा है। इसके तहत अब प्रत्येक सोमवार प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 1:00 बजे तक जिला मुख्यालय स्थित सभागार में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी करेंगे। जिलाधिकारी ने बताया इस कार्यक्रम में जिले के समस्त जिला स्तरीय अधिकारी अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करेंगे, ताकि आमजन की समस्याओं को विभागीय स्तर पर तत्काल संज्ञान में लेकर उनका समाधान किया जा सके जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा यह पहल आम जनता को प्रशासन के निकट लाने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है। इसका उद्देश्य नागरिकों को ऐसा मंच उपलब्ध कराना है जहाँ वे अपनी समस्याओं, शिकायतों एवं सुझावों को सीधे जिला प्रशासन के समक्ष रख सकें और उन्हें यथासंभव मौके पर ही निस्तारित किया जा सके।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक बिना किसी जटिलता के पहुँचे। लेकिन कई बार प्रशासनिक प्रक्रियाएं या जानकारी का अभाव आमजन को इनसे वंचित कर देता है। ऐसी स्थिति में 'जनता मिलन कार्यक्रम' संवाद और समाधान दोनों का सशक्त माध्यम बनेगा।जिलाधिकारी ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे अपनी व्यक्तिगत या सामूहिक समस्याओं को लेकर इस कार्यक्रम में सहभागिता करें और इसका अधिकतम लाभ उठाएं। वही जनता के द्वारा जिलाधिकारी की इस पहल का स्वागत किया जा रहा है।

जरूरी खबरें