Friday 17th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सिमल्टा में तेंदुए का हमला एक घायल, ग्रामीणों ने घर में बंद किया तेंदुवा

चंपावत:दूरस्थ ग्राम झालाकुड़ी पहुँची जन-जन की सरकार, 47 शिकायतों एवं आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई

चंपावत/ लोहाघाट महायोजना-2041 पर सुझाव व आपत्तियों पर 21 जुलाई को जिला कार्यालय सभागार में होगी बैठक

भारी वर्षा की चेतावनी के मद्देनजर 18 जुलाई को चम्पावत के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

मुख्यमंत्री ने शारदा घाट प्रकरण का तत्काल लिया संज्ञान, स्थानीय लोगों के हितों की सुरक्षा के दिए निर्देश

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:हरेला पर्व पर सेवा संकल्प फाउंडेशन ने फोर्ती में पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Laxman Singh Bisht

Thu, Jul 16, 2026

हरेला पर्व पर सेवा संकल्प फाउंडेशन ने फोर्ती में पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक पर्व हरेला के पावन अवसर पर सेवा संकल्प फाउंडेशन के तत्वावधान लोहाघाट की ग्राम सभा फोर्ती में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड के सलाहकार दर्जा मंत्री सुभाष बगौली ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित उत्तराखंड के निर्माण का संदेश दिया।उन्होंने कहा कि हरेला पर्व केवल एक लोक परंपरा नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी आस्था, जिम्मेदारी और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प का प्रतीक है।

उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का भी आह्वान किया।कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष गिरीश कुंवर, ग्राम प्रधान, मयंक पुनेठा, चंद्रशेखर बगौली सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और हरेला पर्व को प्रकृति संरक्षण से जोड़ते हुए जनभागीदारी का संदेश दिया।

जरूरी खबरें