Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर कृषि विभाग ने मटियानी में धान की फसल का जायजा लेकर लिए पौध एवं मिट्टी के नमूने

लोहाघाट:मंडी समिति से निर्मित कमलेड़ी थाला मोटर मार्ग का पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने किया शुभारंभ

डीएम चंपावत के आश्वासन पर स्वाला के ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार का निर्णय लिया वापस।

चंपावत:खाद्य सुरक्षा विभाग का निरीक्षण 03 खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल एनालॉग पनीर की बिक्री पर सख्त पाबंदी

चम्पावत में पहली बार शुरू हुई ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट अब स्थानीय स्तर पर मिलेंगे रक्त के जरूरी घटक

सूचना

: लोहाघाट:भारतोली में एनएच में डंपर पलटने से एनएच बंद कई वाहन यात्री फंसे खाई में जाने से बाल बाल बचा डंपर, मलवा बना दुर्घटना का कारण

Laxman Singh Bisht

Fri, Oct 25, 2024
भरतोली में एनएच में डंपर पलटने से एनएच बंद कई वाहन यात्री फंसे खाई में जाने से बाल बाल बचा डंपर शुक्रवार दोपहर 2:00 के लगभग टनकपुर से पिथौरागढ़ की ओर ईट लेकर जा रहा डंपर uk05 CA 1101 लोहाघाट पिथौरागढ़ एनएच में भारतोली के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पड़े हुए मलबे में चढ़कर बीच सड़क में पलट गया जिस कारण एनएच बंद हो गया है एनएच बंद होने से कई वाहन व यात्री फंस गए है मामला एसडीएम लोहाघाट रिंकू बिष्ट के संज्ञान में आने पर उन्होंने एनएच के अधिकारियों को जल्द एनएच खोलने व सड़क किनारे पड़े मलबे को हटाने के निर्देश दिए वहीं क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता दीपेंद्र अधिकारी व अन्य लोगों ने बताया सड़क किनारे पड़े मलवे को विभाग द्वारा नहीं हटाया गया जिस कारण डंपर दुर्घटनाग्रस्त हुआ तथा वाहनों के निकलने की जगह नहीं बची है वहीं दुर्घटना में वाहन चालक पुष्कर सिंह व एक अन्य व्यक्ति को मामूली चोटे आए हैं गनीमत रही डंपर खाई में गिरने से बाल बाल बच गया अन्यथा हादसा जानलेवा हो सकता था वही लोगों ने एनएच के अधिकारियों से सड़क किनारे मलबे को हटाने की मांग की है न के द्वारा डंपर को हटाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं फिलहाल खबर लिखे जाने तक एनएच को नहीं खोला गया था फिलहाल एक घंटे से बड़ी संख्या में यात्री व वाहन फंसे हुए हैं

जरूरी खबरें