Sunday 16th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:देर रात तक चले रोमांचक मुकाबलों में विष्णु-सतेंद्र व अनिरुद्ध-ऋषभ की जोड़ी बनी चैंपियन

चंपावत:बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रशासन गंभीर, ककनई में 13 लाख की लागत से पूर्व में ही बनाई जा चुकी है पैदल पुलिया

सीएम धामी ने पूर्व पीएम भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

लोहाघाट:स्वतंत्रता दिवस पर पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड़ में विविध कार्यक्रम आयोजित

चंपावत:सीएम घोषणा के तहत बने सर्किट हाउस का डीएम ने किया निरीक्षण, हेलीपैड की व्यवस्थाएं भी परखी

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : नैनीताल :बकरीद पर फ्लैट्स मैदान में पढ़ी जाएगी नमाज हाईकोर्ट ने दिया आदेश

Laxman Singh Bisht

Wed, May 27, 2026

नैनीताल बकरीद पर फ्लैट्स मैदान में पढ़ी जाएगी नमाज हाईकोर्ट ने दिया आदेश

बक़रीद पर फ्लैट मैदान नैनीताल में नमाज की अनुमति दिए जाने को लेकर अंजुमन ए इस्लामिया के प्रार्थना पत्र का हाईकोर्ट नैनीताल ने संज्ञान लेते हुए मामले की सुनवाई के बाद फ्लैट मैदान में नमाज पढ़ने की अनुमति दे दी है। हाईकोर्ट ने अपने आदेश में सुबह 9 से 10 बजे तक होने वाली नमाज के दौरान शांति व सुरक्षा के इंतजाम करने के भी निर्देश पुलिस व स्थानीय प्रशासन को दिए हैं।अधिवक्ता सोहेल अहमद सिद्दकी ने बताया की डीएसए फ्लैट्स में ईद पर पिछले 100 वर्षों से नमाज पढ़ी जा रही है। पर इस बार प्रशासन द्वारा अनुमति नहीं दी गई थी। जिसके बाद अंजुमन ए इस्लामिया के प्रार्थना पत्र का हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया, हाई कोर्ट द्वारा स्पष्ट किया गया की 1 घंटे की नमाज पढ़ने की अनुमति फ्लैट्स में दी जाए। पिछले 100 वर्षों से नमाज फ्लैटस में होते हुए आ रही है जिसकी वजह से ना ही ट्रैफिक जाम रहता है और ना ही किसी को असुविधा होती है। अधिवक्ता ने बताया बताया कि मस्जिद के अंदर भारी संख्या में लोग आते हैं जहाँ नमाज अदा करना मुश्किल हो जाता है जिसके लिए फ्लैटस में नमाज अदा की जाती है।ईद साल में सिर्फ दो बार होती है जिसके लिए कोर्ट ने अनुमति दे दी है।

जरूरी खबरें