Friday 26th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:मऊ चोमेल सड़क के गड्ढे व टूटी हुई सुरक्षा दीवारें दुर्घटनाओं को दे रही दावत।

टनकपुर बूम क्षेत्र में डूबे दूसरे युवा का शव एसडीआरएफ ने शारदा बैराज से किया बरामद।

पिथौरागढ़ में 5 वर्षीय मासूम के अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार।

चंपावत:पाटी मे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया नेपाली मजदूर मौके पर मौत

चंपावत:माली की नौकरी करने वाली मां के बेटे ने यूपीएससी में मारी बाजी, भारत सरकार में बने वैज्ञानिक अधिकारी

सूचना

: बाराकोट :रेगरु दशहरा महोत्सव में 11 अक्टूबर को लगेगा बहुउद्देशीय शिविर

Laxman Singh Bisht

Wed, Oct 9, 2024
रेगरु दशहरा महोत्सव में 11 अक्टूबर को लगेगा बहुउद्देशीय शिविर विकासखंड बाराकोट के नौगांव रेगड़ु में 10 अक्टूबर से तीन दिवसीय दशहरा महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है दशहरा महोत्सव के तहत 11 अक्टूबर को बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन होगा। बाराकोट, विकासखंड के रेगरु मे हर साल की तरह इस बर्ष भी दशहरा महोत्सव तीन दिवसीय आयोजन किया जा रहा है जिसमें चंपावत जिला प्रशासन के द्वारा महोत्सव के दूसरे दिन 11 अक्टूबर को बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन होना है जिसमें जिले के लगभग 31 विभाग शिरकत करेंगे यह सूचना बुधवार को जिलाधिकारी चंपावत द्वारा अवगत कराई गई है दशहरा महोत्सव नौगांव रेगरु के श्री रामलीला मैदान में आयोजित होगा जिसमें सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार एवं दिव्यांग जनों के दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए जाने हेतु बहुउद्देशीय शिविर मे समाज कल्याण द्वारा पेंशन आदि का त्वरित निदान किया जाना है महोत्सव कमेटी अध्यक्ष दरबान सिंह मेहता ने समस्त क्षेत्रीय जनता से शिविर में अधिक से अधिक संख्या में आकर शिविर का लाभ उठाने की अपील की है क्षेत्रीय जनता व जनप्रतिनिधियो ने शिविर लगाने के लिए चंपावत जिला प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापन दिया है महोत्सव में 12 अक्टूबर को विशाल मेले का आयोजन किया जाएगा मालूम हो नो गांव रेगडू में दशहरा महोत्सव को बड़ी धमधाम से मनाया जाता है ही महोत्सव के सफल संचालन के लिए दशहरा महोत्सव समिति अध्यक्ष दरबान सिंह मेहता, क्षेत्र पंचायत सदस्य हयात सिंह मेहता ,कुंदन सिंह मेहता, रमेश सिंह मेहता, महेंद्र सिंह मेहता, कृष्ण मोहन ,निर्मल सिंह मेहता सास्कृतिक संयोजक , गणेश सिंह, वीरू मेहता ,राजेंद्र सिंह समस्त दशहरा महोत्सव समिति रेगड़ु व क्षेत्रीय जनता जोर-शोर से तैयारियो में जुटी है

जरूरी खबरें