रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:पीएम श्री राइका दिगालीचौड़ मे धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव समारोह।
Laxman Singh Bisht
Tue, May 26, 2026
पीएम श्री राइका दिगालीचौड़ मे धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव समारोह।

लोहाघाट ब्लॉक के सीमांत विद्यालय पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में वार्षिकोत्सव एवं पुरातन छात्र सम्मेलन समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया।प्रधानाचार्य डॉ सुधाकर जोशी की अध्यक्षता एवं शिक्षक बृजेश सिंह ढेक के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष चंपावत आनंद सिंह अधिकारी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी लोहाघाट घनश्याम भट्ट,एवं पूर्व प्राथमिक शिक्षक संगठन प्रांतीय अध्यक्ष गोविन्द बोहरा उपस्थित रहे।

विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।प्रधानाचार्य डॉ.सुधाकर जोशी द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया साथ ही वार्षिक आख्या प्रस्तुत की गई। विद्यालय के पूर्व छात्र ,शिक्षक जगदीश जोशी एवं पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख हीरा बल्लभ जोशी द्वारा अपने शिक्षण काल के अनुभव विद्यार्थियों से साझा किए गए।पूर्व छात्रों में पुष्कर सिंह,रमेश राम, दिनेश जोशी,योगेश जोशी,निर्मला मुरारी,गायत्री जोशी,महेश जोशी,मोनू बिष्ट,मुकेश रेशवाल,पवन कुमार,संजय कुमार,नवीन कुमार,बसंत भट्ट आदि उपस्थित रहे।सभी पूर्व विद्यार्थियों को प्रधानाचार्य द्वारा अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी द्वारा विद्यार्थियों से सुसंस्कृत सदाचारी बनने एवं सदैव गुरु के सम्मान करने की बात कही,एवं अपनी और से विद्यालय के संसाधनों में वृद्धि हेतु हर संभव सहयोग करने हेतु अपनी प्रतिबद्धता जताई।डाइट प्रवक्ता डॉ.कमल गहतोड़ी द्वारा विद्यालय को अपनी स्वरचित पुस्तकें भेंट की गई साथ ही एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के प्रभारी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।कौशल म्यूजिक एकेडमी के निदेशक अजय कलखुड़िया के साथ कमल ओझा , दिव्यांशु पांडेय,गीतांक्षी पांडेय एवं ध्रुवादित्य जोशी द्वारा विभिन्न वाद्य यंत्रों में संगत की गई। इस अवसर बोर्ड परीक्षा एवं विभिन्न शिक्षणेत्तर गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया जिसमें प्रदेश वरीयता सूची में स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा हेमा नायक,तनुजा उप्रेती,ऐश्वर्या उप्रेती,निधि रावत,ऊषा,जतिन जोशी,शिवम,चांदनी भट्ट,खुशी बोहरा,नीरज कुमार,अंकिता,दीपांशु भंडारी आदि विद्यार्थी सम्मिलित रहे।इस अवसर विशेष भोज का भी आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में डाइट प्रवक्ता शिवराज तड़ागी,रमेश रावत,जीवन राय,आशीष प्रताप सिंह मोहन कलौनी,तारा अधिकारी ,भगवती भट्ट ,प्रयाग मुरारी,गणेश पंत सहित विद्यालय के शिक्षक दीपा बोहरा,अर्जुन छतोला,ज्योति राना,नवीन भट्ट,जगदीश चंद्र,कमलेश जोशी,सुशील जोशी,गार्गी गंगवार,ललिता वर्मा,सुरेंद्रजीत कौर,भुवन सिंह,नीरज नाथ,गणेश बोरा,राहुल पाटनी,अनुराग लेखक,कमल राय,खिलानंद खोलिया सहित बड़ी संख्या में अभिवावक उपस्थित रहे।