Sunday 16th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:देर रात तक चले रोमांचक मुकाबलों में विष्णु-सतेंद्र व अनिरुद्ध-ऋषभ की जोड़ी बनी चैंपियन

चंपावत:बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रशासन गंभीर, ककनई में 13 लाख की लागत से पूर्व में ही बनाई जा चुकी है पैदल पुलिया

सीएम धामी ने पूर्व पीएम भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

लोहाघाट:स्वतंत्रता दिवस पर पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड़ में विविध कार्यक्रम आयोजित

चंपावत:सीएम घोषणा के तहत बने सर्किट हाउस का डीएम ने किया निरीक्षण, हेलीपैड की व्यवस्थाएं भी परखी

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट: छात्रसंघ मदद को आया आगे कैंसर पीड़ित पायल फर्त्याल के इलाज हेतु चलाया सहयोग अभियान

Laxman Singh Bisht

Wed, May 27, 2026

लोहाघाट छात्रसंघ मदद को आया आगे कैंसर पीड़ित पायल फर्त्याल के इलाज हेतु चलाया सहयोग अभियान

लोहाघाट महाविद्यालय के छात्रसंघ के द्वारा मानवता और सामाजिक सेवा का उदाहरण पेश करते हुए कैंसर पीड़ित छात्रा पायल फर्त्याल के उपचार हेतु महाविद्यालय में सहयोग अभियान चलाते हुए धनराशि एकत्रित की गई । मालूम हो पायल फर्त्याल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं जिसके इलाज के लिए आर्थिक सहयोग की आवश्यकता थी।इस कठिन समय में छात्रसंघ लोहाघाट के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आगे आकर लोगों से सहयोग की अपील की और जनसहयोग के माध्यम से धनराशि एकत्रित की। छात्रसंघ के इस प्रयास को क्षेत्र के लोगों द्वारा सराहा जा रहा है।छात्रसंघ पदाधिकारियों ने कहा कि समाज में जरूरतमंद लोगों की सहायता करना हम सभी का कर्तव्य है और भविष्य में भी छात्रसंघ इसी प्रकार सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेता रहेगा।इस अभियान में विद्यार्थियों, स्थानीय लोगों एवं सामाजिक संगठनों ने भी अपना योगदान देकर पायल के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। तथा अन्य लोगों से भी पायल की मदद के लिए आगे आने की अपील की।इस मौके में छात्रसंघ अध्यक्ष शिखर वर्मा ,महासचिव हिमांशु चंद, कोषाध्यक्ष राहुल बिष्ट, मुकेश कुमार, हिमानी गहतोड़ी , नमन गड़कोटी मौजूद रहे।

जरूरी खबरें