रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:बडोली के जंगल में मिला कटे हुए पेड़ों का जखीरा ग्रामीणों में भारी आक्रोश। प्रशासन से कार्यवाही की मांग।
Laxman Singh Bisht
बडोली के जंगल में मिला कटे हुए पेड़ों का जखीरा ग्रामीणों में भारी आक्रोश। प्रशासन से कार्यवाही की मांग।

पूर्व में जांच टीम को मिले मात्र 25 कटे हुए पेड़ । पर काटे गए हैं सैकड़ो पेड़

चंपावत जिले के लोहाघाट क्षेत्र के बडोली( सुद्रका) गांव में बाज , बुरास व देवदार के कटे हुए पेड़ों का भारी जखीरा मिला है। बड़ी तादात में जंगल में कटे हुए पेड़ मिलने से क्षेत्र के ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने कार्यवाही की मांग को लेकर एसडीएम लोहाघाट के माध्यम से जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। शिकायती पत्र में ग्राम प्रधान व ग्रामीण राजन जोशी, पंकज जोशी ने कहा है सुदर्का के बडोली तोक वन पंचायत में कुछ लोगों के द्वारा सैकड़ो बाज ,बुरास व देवदार तथा अन्य पेड़ों का अवैध रूप से कटान कर सड़क कार्य का निर्माण कराया गया है तथा गांव की मुख्य पेयजल योजनाओं को भी नुकसान पहुंचाया जा रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा जिस व्यक्ति द्वारा सड़क का निर्माण किया जा रहा है वह गांव की जनता को धमकी व लालच देकर दबाव बना रहा है। ग्रामीणों ने कहा पूर्व में जिलाधिकारी के निर्देश पर मामले की जांच की गई थी जिसमें जांच टीम के द्वारा मात्र 25 पेड़ कटे होने की बात कही गई थी। ग्रामीणों ने बताया जब कल गांव के युवा जंगल में गए तो वहां एक स्थान पर सैकड़ो बहुमूल्य पेड़ काट कर फेके गए नजर आए। जंगल व बन संपदा को भारी नुकसान पहुंचाया गया है। ग्रामीणों ने बताया इसके बाद वन विभाग और राजस्व विभाग को सूचना दी गई। इसके बाद कल वन और राजस्व विभाग की टीम के द्वारा मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की गई। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से बडोली पंचायत में हो रहे अवैध कटान व निर्माण को रोकने तथा जंगल के बीच से गुजर रहे मोटर मार्ग को बंद करने व आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा अगर मामले में दोषियों के ऊपर उचित कार्रवाई नहीं होती है तो ग्रामीण जन आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

ग्रामीणों ने कहा जिस प्रकार से निर्माण के नाम पर बहुमूल्य जंगलों का दोहन किया जा रहा है वह निंदनीय है ग्रामीणों ने कहा गांव दूर होने की वजह से उन्हें इस कार्य का पता नहीं चल पाया। ग्रामीण राजन जोशी ने बताया मामले में उन्हें धमकी दी जा रही है 22 सितंबर रात 2:30 बजे के लगभग अज्ञात व्यक्ति के द्वारा उनके घर के दरवाजो को खोलने का प्रयास किया गया जिस कारण उनका परिवार भयभीत है जिसकी सूचना उनके द्वारा थाना लोहाघाट में दी गई है। तथा पुलिस से उन्हें और परिवार को सुरक्षा देने की मांग भी की गई है। मामले में रेंजर लोहाघाट रमेश चंद्र जोशी ने बताया सूचना पर टीम मौके पर पहुंची टीम के द्वारा लकड़ी को निगरानी में रखा गया तथा लकड़ी को जब्त कर वन विभाग अपनी कस्टडी में लेगा मामले की जांच कर आरोपियों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले में ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। मामले में आरोपी कौन है यह जांच का विषय है। भूमि राजस्व विभाग व नाप भूमि है।
विज्ञापन
लोहाघाट:आई-राइज कार्यशाला का समापन, प्रयोगात्मक गतिविधियों से विज्ञान-गणित शिक्षण को मिला नया आयाम
चम्पावत, पाटी, लोहाघाट और बाराकोट में विकसित होंगे खेल मैदान, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का अवसर
चंपावत जिले में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराए जाएंगे छात्र संघ चुनाव हुडदंगियों पर होगी सख्त कार्रवाई :एसपी चंपावत
लोहाघाट:लोअर पीसीएस परीक्षा का परिणाम जारी कलीगांव के राकेश कुमार बने सप्लाई ऑफीसर। प्राथमिक पाठशाला से पढ़कर हासिल की उपलब्धि।
चंपावत:सेवा संकल्प अभियान के तहत सिप्टी एवं नरियालगांव में 422 पंजीकृत निर्माण श्रमिक लाभान्वित
लोहाघाट:महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग का आंगन मिलन कार्यक्रम का शुभारंभ।
चंपावत:विश्व फार्मेसी दिवस पर चंपावत जिला चिकित्सालय में गोष्ठी का आयोजन
चंपावत:रेड अलर्ट के चलते जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: बिना पूर्व अनुमति मुख्यालय न छोड़ें अधिकारी, क्षेत्रीय कार्मिक भी रहें तैनात
चंपावत:सभी आवेदनकारी, घोषित हों राज्य आंदोलनकारी उत्तराखंड के सभी जिलों में हो मामलों का निस्तारण सम्मान की लड़ाई,पेंशन नहीं,चाहिए प्रमाणपत्र: पांडे