रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग का आंगन मिलन कार्यक्रम का शुभारंभ।
Laxman Singh Bisht
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग का आंगन मिलन कार्यक्रम का शुभारंभ।

लोहाघाट के 18 आंगनबाड़ी केंद्रों में किया गया आंगन मिलन कार्यक्रम का शुभारंभ

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग चंपावत द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत 25 सितंबर से 7 अक्टूबर 2026 तक आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज 25 सितंबर को चंपावत जिले के लोहाघाट ब्लॉक में 18 आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। आंगनबाड़ी केंद्र खूना बोरा में मुख्य अतिथि श्रीमती लता वर्मा ,नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा एवं श्रीमती रेखा कुलियाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत्त शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों का जन्मोत्सव, गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और लाभार्थियों को महा लक्ष्मी किट वितरण की गई। अतिथियों के द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ती व सहायिका, क्षेत्र की आशा वर्कर को सम्मानित किया गया तथा कार्यक्रम की सराहना की गई। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों, गर्भवती व धात्री महिलाओं को एवं उनके परिवारों को पोषण स्वास्थ्य एवं बाल विकास से संबंधित सेवाओं के प्रति जागरूक करना तथा समुदाय की सहभागिता को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में सीडीपीओ बाराकोट मोहन बिष्ट, प्रभारी सीडीपीओ लोहाघाट श्रीमती कमला मर्तोलिया ,सुपरवाइजर दीपा पांडे, कविता बिष्ट, सविता आर्या एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
चंपावत:विश्व फार्मेसी दिवस पर चंपावत जिला चिकित्सालय में गोष्ठी का आयोजन
चंपावत:रेड अलर्ट के चलते जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: बिना पूर्व अनुमति मुख्यालय न छोड़ें अधिकारी, क्षेत्रीय कार्मिक भी रहें तैनात
चंपावत:सभी आवेदनकारी, घोषित हों राज्य आंदोलनकारी उत्तराखंड के सभी जिलों में हो मामलों का निस्तारण सम्मान की लड़ाई,पेंशन नहीं,चाहिए प्रमाणपत्र: पांडे
बाराकोट में वंदे मातरम के 150 वे वर्ष पर सामूहिक गायन का आयोजन।
लोहाघाट:पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा ने श्रद्धा सुमन किए अर्पित।
बाराकोट:संस्कृत स्पर्धाओं में रा०इ०का० बापरू का परचम, रंजना ने किया टॉप
लोहाघाट:वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण हजारों छात्र छात्राओं ने एक साथ किया वंदे मातरम का सामूहिक गायन। वंदे मातरम के गीत से गूंजा लोहाघाट नगर
लोहाघाट महाविद्यालय मे छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया संपन्न। अध्यक्ष पद पर हुआ एक नामांकन।
टनकपुर:जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: टनकपुर में बहुउद्देशीय शिविर, 500 से अधिक लोगों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ*