रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:रेड अलर्ट के चलते जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: बिना पूर्व अनुमति मुख्यालय न छोड़ें अधिकारी, क्षेत्रीय कार्मिक भी रहें तैनात
Laxman Singh Bisht
रेड अलर्ट के चलते जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: बिना पूर्व अनुमति मुख्यालय न छोड़ें अधिकारी, क्षेत्रीय कार्मिक भी रहें तैनात
मौसम विभाग द्वारा जनपद चंपावत में जारी भारी बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए जिलाधिकारी ने प्रशासनिक तंत्र को पूर्ण सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी/ अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मनीष कुमार द्वारा जारी आदेश के अनुक्रम में समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया है कि कोई भी अधिकारी बिना पूर्व अनुमति के अपना मुख्यालय नहीं छोड़ेगा।
अपरिहार्य परिस्थितियों में मुख्यालय छोड़ने से पूर्व जिलाधिकारी महोदय से विधिवत अनुमति प्राप्त करना अनिवार्य होगा।इसके साथ ही समस्त विभागीय अधिकारियों को अपने-अपने अधीनस्थ क्षेत्रीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी निर्देश जारी करने के लिए कहा गया है। आदेशानुसार सभी क्षेत्रीय कार्मिक अपने नियत कार्य क्षेत्र में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे और स्थिति पर निरंतर नजर बनाए रखेंगे। किसी भी संभावित आपदा या आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रहने और आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के सख्त निर्देश जारी किए गए हैं ताकि आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
किसी भी प्रकार की आपदा अथवा आपात स्थिति की सूचना जनपद आपातकालीन परिचालन केन्द्र चम्पावत के दूरभाष नंबर 05965-230819, 05965-230703 (1077), मोबाइल नंबर 7579060090 एवं 7895318895 पर तत्काल दी जा सकती है।
विज्ञापन
चंपावत:विश्व फार्मेसी दिवस पर चंपावत जिला चिकित्सालय में गोष्ठी का आयोजन
चंपावत:सभी आवेदनकारी, घोषित हों राज्य आंदोलनकारी उत्तराखंड के सभी जिलों में हो मामलों का निस्तारण सम्मान की लड़ाई,पेंशन नहीं,चाहिए प्रमाणपत्र: पांडे
बाराकोट में वंदे मातरम के 150 वे वर्ष पर सामूहिक गायन का आयोजन।
लोहाघाट:पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा ने श्रद्धा सुमन किए अर्पित।
बाराकोट:संस्कृत स्पर्धाओं में रा०इ०का० बापरू का परचम, रंजना ने किया टॉप
लोहाघाट:वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण हजारों छात्र छात्राओं ने एक साथ किया वंदे मातरम का सामूहिक गायन। वंदे मातरम के गीत से गूंजा लोहाघाट नगर
लोहाघाट महाविद्यालय मे छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया संपन्न। अध्यक्ष पद पर हुआ एक नामांकन।
टनकपुर:जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: टनकपुर में बहुउद्देशीय शिविर, 500 से अधिक लोगों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ*
चंपावत:26 सितंबर को भारी बारिश के रेड अलर्ट के चलते डीएम की जनपदवासियों से सतर्कता बरतने की अपील।