Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:खाद्य सुरक्षा विभाग का निरीक्षण 03 खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल एनालॉग पनीर की बिक्री पर सख्त पाबंदी

चम्पावत में पहली बार शुरू हुई ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट अब स्थानीय स्तर पर मिलेंगे रक्त के जरूरी घटक

लोहाघाट:सुई बिसंग आषाढी वायुरथ महोत्सव की तैयारी को लेकर कमेटी ने डीएम से की मुलाकात

चंपावत:कांग्रेस ने भाजपा सरकार व एसएसपी नैनीताल का फूंका पुतला

लोहाघाट विधानसभा में भाजपा से मजबूत दावेदारी करेंगे भेषज संघ संस्थापक अध्यक्ष हरगोविंद बोहरा

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:सोनल ने उत्तीर्ण की नेट जे आर एफ परीक्षा। शानदार रहा स्कोर

Laxman Singh Bisht

Mon, Apr 7, 2025

सोनल ने उत्तीर्ण की नेट जे आर एफ परीक्षा। शानदार रहा स्कोरस्वामी विवेकानंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय लोहाघाट की छात्रा सोनल पांडेय ने अर्थशास्त्र विषय में नेट जे आर एफ परीक्षा उत्तीर्ण की है। सोनल पांडेय ने ये राष्ट्रीय परीक्षा 320 अंक और 99.99 के शानदार स्कोर के साथ उत्तीर्ण की। महाविद्यालय पहुंचने पर अर्थशास्त्र विभाग में सोनल का स्वागत किया गया।सोनल ने डॉ अर्चना त्रिपाठी को प्रेरणा स्रोत बताते हुए धन्यवाद दिया। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों और माता पिता को दिया है। विभागाध्यक्ष डॉ अर्चना त्रिपाठी ने सोनल के स्कोर को महाविद्यालय के लिए गौरवपूर्ण पल बताया। सोनल इससे पूर्व यू सेट की परीक्षा भी उत्तीर्ण कर चुकी है। डॉ त्रिपाठी ने कहा कि सोनल की सफलता निश्चित रूप से और विद्यार्थियों को भी प्रेरित करेगी। प्राचार्य डॉ संगीता गुप्ता ने सोनल की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। अर्थशास्त्र विभाग के डॉ सुनील कुमार ने बधाई दी। इस अवसर पर राहुल चौबे, रोजी परवीन, ललिता, विनीता भौरियाल, राहुल कुमार आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें