Friday 26th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:मऊ चोमेल सड़क के गड्ढे व टूटी हुई सुरक्षा दीवारें दुर्घटनाओं को दे रही दावत।

टनकपुर बूम क्षेत्र में डूबे दूसरे युवा का शव एसडीआरएफ ने शारदा बैराज से किया बरामद।

पिथौरागढ़ में 5 वर्षीय मासूम के अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार।

चंपावत:पाटी मे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया नेपाली मजदूर मौके पर मौत

चंपावत:माली की नौकरी करने वाली मां के बेटे ने यूपीएससी में मारी बाजी, भारत सरकार में बने वैज्ञानिक अधिकारी

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:बुजुर्ग दंपतियों की पेयजल समस्या देख डीएम ने भिजवाया पानी का टैंकर। जल्द हैंड पंप लगवाने का दिया आश्वासन।

Laxman Singh Bisht

Sun, May 24, 2026

बुजुर्ग दंपतियों की पेयजल समस्या देख डीएम ने भिजवाया पानी का टैंकर।

जल्द हैंड पंप लगवाने का दिया आश्वासन।

लोहाघाट के देवीधार क्षेत्र में रहने वाले डेसली ग्राम सभा के 10 से 15 परिवारों के लिए पेयजल की भारी किल्लत हो रही है।क्षेत्र मे रहने वाले बुजुर्ग दंपती के द्वारा पेयजल की समस्या के समाधान को लेकर डीएम चंपावत मनीष कुमार से गुहार लगाते हुए पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की थी।बुजुर्ग दंपत्ति किशन सिंह देवपा व उनकी पत्नी के द्वारा बताया गया देवीधार क्षेत्र में पेयजल की ना तो कोई व्यवस्था है ना कोई हैंडपंप लगाया गया है। जिस कारण क्षेत्र में रहने वाले लोगों को काफी दूर नौले जाकर पेयजल लाना पड़ता है।

बुजुर्ग किशन सिंह ने बताया उनके बच्चे भी रोजगार के चलते मुंबई आदि शहरों में रहते है। नौले से पानी लाने में उन लोगों को काफी कठिनाई होती है उन्होंने बताया क्षेत्र में अन्य बुजुर्ग लोग भी रहते। बुजुर्ग किशन सिंह ने जिलाधिकारी से उनकी पेयजल समस्या का समाधान करने तथा क्षेत्र में हैंडपंप लगाने की गुहार लगाई थी ।मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार के द्वारा जल संस्थान को बुजुर्ग दंपति व आसपास के क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीणों को टैंकर के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी के निर्देश पर जल संस्थान के अभियंता पवन बिष्ट के नेतृत्व में जल संस्थान के द्वारा बुजुर्ग दंपति व क्षेत्र वासियों को टैंकर से पेयजल उपलब्ध कराया गया। मामले में एसडीएम लोहाघाट नीतू डांगर ने भी गंभीरता से संज्ञान लेते हुए जल संस्थान को निर्देशित किया था। वहीं जिलाधिकारी के द्वारा जल्द इस क्षेत्र में हैंडपंप स्थापित करने का भी आश्वासन बुजुर्ग की दंपति को दिया गया है।

पेयजल उपलब्ध होने की उनकी समस्या का तत्काल संज्ञान लेने के लिए बुजुर्ग दंपति के द्वारा जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार, एसडीएम लोहाघाट नीतू डांगर व जल संस्थान को धन्यवाद दिया गया। बुजुर्ग किसन सिंह ने कहा चंपावत को ऐसे जिलाधिकारी मिले हैं जो गरीबों व कमजोरों की आवाज को तत्काल सुन उनकी समस्या का समाधान करते है।

जरूरी खबरें