Friday 26th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:मऊ चोमेल सड़क के गड्ढे व टूटी हुई सुरक्षा दीवारें दुर्घटनाओं को दे रही दावत।

टनकपुर बूम क्षेत्र में डूबे दूसरे युवा का शव एसडीआरएफ ने शारदा बैराज से किया बरामद।

पिथौरागढ़ में 5 वर्षीय मासूम के अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार।

चंपावत:पाटी मे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया नेपाली मजदूर मौके पर मौत

चंपावत:माली की नौकरी करने वाली मां के बेटे ने यूपीएससी में मारी बाजी, भारत सरकार में बने वैज्ञानिक अधिकारी

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:पिथौरागढ़ से देहरादून जारी रोडवेज बस मरोड़ा खान में हांफी यात्री रहे परेशान।

Laxman Singh Bisht

Sat, May 23, 2026

पिथौरागढ़ से देहरादून जारी रोडवेज बस मरोड़ा खान में हांफी यात्री रहे परेशान।

लोहाघाट से मैकेनिक बुलाकर बस को ठीक किया गया।

उत्तराखंड परिवहन निगम की बसो का बीच रास्ते में खड़े होने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। रोडवेज बसों के बीच रास्ते में खराब होने के कारण यात्रियों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वही आज शनिवार को पिथौरागढ़ से देहरादून की ओर जा रही रोडवेज बस दोपहर 3: 00 बजे के लगभग लोहाघाट के मरोड़ा खान में खराब होकर खड़ी हो गई। चालक के द्वारा कई कोशिश से करने के बावजूद भी बस स्टार्ट नहीं हो पाई। बस खराब होने से यात्रियों को डेढ़ से 2 घंटे इंतजार के बाद कई दिक्कतो का सामना करना पड़ा। जिस कारण यात्रियों ने गहरी नाराजगी जताई। यात्रियों ने कहा मात्र 60 किलोमीटर चलने के बाद ही रोडवेज बस बीच रास्ते में खड़ी हो गई। जिस कारण उन्हें कई कठिनाई हुई ।यात्रियों ने कहा बस के चलने से पहले अच्छे से देखभाल होनी चाहिए। बस की मोहब्बत में लापरवाही के चलते अक्सर बस आधे रास्ते में खराब होकर खड़ी हो जाती है जिसका काम है आज यात्रियों को भुगतना पड़ता है। जानकारी के मुताबिक लोहाघाट रोडवेज वर्कशॉप से मैकेनिक बुलाकर बस को ठीक कर गंतव्य की ओर रवाना किया गया। रोडवेज प्रबंधन के द्वारा समय पूरा कर चुकी कई बसों को सड़कों में दौड़ाया जा रहा है जो यात्रियों की सुरक्षा के साथ बड़ा खिलवाड़ है।

जरूरी खबरें