Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

दून:एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या

चंपावत को आदर्श और उत्तराखंड को आत्मनिर्भर राज्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ते कदम

लोहाघाट:नकली धामी बयान पर भड़की भाजपा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल व विधा0 हरीश धामी का फूंका पुतला

लोहाघाट अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ के ट्रांसफर पर भड़की लोहाघाट विकास समिति।धरने मे बैठी

चंपावत:स्मैक तस्करी में लोहाघाट व बाजपुर के युवक को अदालत ने सुनाई कारावास की सजा।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:पॉलिटेक्निक कैमिकल घटना हादसा या लापरवाही। या मानकों का नहीं किया गया था पालन।

Laxman Singh Bisht

Sun, Feb 8, 2026

पॉलिटेक्निक कैमिकल घटना हादसा या लापरवाही। मानकों का नहीं किया गया था पालन।

छात्र-छात्राओं को नहीं दिए गए थे सुरक्षा उपकरण। लोहाघाट।कल शनिवार को लोहाघाट के रा0पॉलिटेक्निक में फार्मेसी प्रथम वर्ष की छात्र-छात्राएं प्रैक्टिकल कर रही थी ।तभी एसिटल क्लोराइड केमिकल की सीसी जमीन में गिरकर फट गई और केमिकल से निकली गैस से एक शिक्षिका व सात छात्राएं गंभीर रूप से बीमार हो गई। जिनमें से चार को छुट्टी दे दी गई है तथा शिक्षिका सहित तीन छात्राओं का वर्तमान में लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विराज राठी ने बताया चारों की हालत ठीक है।जल्द उन्हें भी अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। जानकारी के मुताबिक जिस समय यह प्रैक्टिकल कार्य चल रहा था संस्थान प्रबंधन के द्वारा प्रैक्टिकल करने के दौरान दी जाने वाली सुरक्षा मुहैया नहीं कराई गई थी। जिसमें मास्क, एपरन, चश्मा व गलब्ज अनिवार्य होते है।अभिभावक ग्राम प्रधान राजू फर्त्याल व अन्य अभिभावकों ने कहा हालांकि यह एक हादसा था ।लेकिन पॉलिटेक्निक प्रबंधन ने फार्मेसी लेबोरेटरी में प्रैक्टिकल करने के दौरान सुरक्षा उपकरण मुहैया कराने चाहिए थे क्योंकि लिबर्टी में कई प्रकार के केमिकल होते हैं। ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं न हो कहा अगर मानकों का पालन किया होता तो शायद यह घटना इतनी गंभीर नहीं होती उन्होंने कहा गनीमत रही किसी की जान नहीं गई। कहा यह पॉलिटेक्निक प्रबंधन की लापरवाही मानी जाएगी ।उन्होंने प्रशासन व पॉलिटेक्निक प्रबंधन से प्रैक्टिकल के दौरान सुरक्षा उपकरण मुहैया कराने तथा प्रैक्टिकल के दौरान सख्ती से मानकों का पालन करने की मांग की है। चिकित्सा विशेषज्ञों का भी कहना है अगर मास्क पहने हुए होते तो हालत इतनी खराब नहीं होती। लोगों ने कहा पॉलिटेक्निक प्रबंधन इस घटना से सबक ले और भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं न हो।

जरूरी खबरें