Sunday 16th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:देर रात तक चले रोमांचक मुकाबलों में विष्णु-सतेंद्र व अनिरुद्ध-ऋषभ की जोड़ी बनी चैंपियन

चंपावत:बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रशासन गंभीर, ककनई में 13 लाख की लागत से पूर्व में ही बनाई जा चुकी है पैदल पुलिया

सीएम धामी ने पूर्व पीएम भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

लोहाघाट:स्वतंत्रता दिवस पर पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड़ में विविध कार्यक्रम आयोजित

चंपावत:सीएम घोषणा के तहत बने सर्किट हाउस का डीएम ने किया निरीक्षण, हेलीपैड की व्यवस्थाएं भी परखी

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:कोली झील लोहाघाट में ऑनलाइन योग का आयोजन 12 वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का काउंटडाउन शुरु

Laxman Singh Bisht

Tue, May 26, 2026

कोली झील लोहाघाट में ऑनलाइन योग का आयोजन 12 वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का काउंटडाउन शुरु

12 वा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के काउंट डाउन कार्यक्रम के तहत जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी चंपावत के निर्देश में लोहाघाट की कोली ढेक झील में आज मंगलवार 26 मई को ,स्वास्थ्य ज्ञान व वैश्विक शांति के लिए योग ,थीम के अंतर्गत प्रातः 6:30 बजे से 7:30 बजे तक ऑनलाइन कॉमन योग प्रोटोकॉल का अभ्यास किया गया । डिजिटल माध्यम से प्रतिभागियों को कॉमन योग प्रोटोकॉल का अभ्यास पूरे प्रदेश में कराया गया।

योग आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा शुरू की गई हरित पहल है ।जिसके माध्यम से पर्यावरण को योग के माध्यम से जोड़ने की अभिनव पहल है ।जो पर्यावरण को योग स्थिरता के साथ जोड़ती है ।इसका उद्देश्य प्रकृति के साथ सामंजस्य से सचेत जीवन को बढ़ावा देना है ।यह पहल वृक्षारोपण व अन्य पर्यावरण अनुकूल गतिविधियों को प्रोत्साहित करती है। जिससे योग पर्यावरण संरक्षण का साधन बन जाता है। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी ने कहा इस काउंटडाउन श्रृंखला के अंतर्गत कल 27 मई को भी प्रातः 6:30 बजे से 7:30 बजे तक कोली ढेक झील लोहाघाट में ऑनलाइन योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी योग प्रेमियों व क्षेत्रीय जनता से इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में ऑनलाइन माध्यम से सहभागिता करने की अपील की है।

जरूरी खबरें