Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:नकली धामी बयान पर भड़की भाजपा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल व विधा0 हरीश धामी का फूंका पुतला

लोहाघाट अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ के ट्रांसफर पर भड़की लोहाघाट विकास समिति।धरने मे बैठी

चंपावत:स्मैक तस्करी में लोहाघाट व बाजपुर के युवक को अदालत ने सुनाई कारावास की सजा।

लोहाघाट:फायर कर्मियों को एएसआई पद पर किया जाए प्रोन्नत राज्य आंदोलनकारी गढ़कोटी का मुख्यमंत्री को ज्ञापन।

चंपावत:पूर्व की भांति खुलेंगे विद्यालय मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बदला समय परिवर्तन का आदेश।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट : 12 फरवरी को किसान दिवस पर डीएम करेंगे किसानों की समस्याओं का मौके पर समाधान

Laxman Singh Bisht

Wed, Feb 11, 2026

लोहाघाट मे 12 फरवरी को किसान दिवस पर डीएम करेंगे किसानों की समस्याओं का मौके पर समाधानराज्य सरकार की पहल पर कृषकों की समस्याओं के त्वरित समाधान और उन्हें आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से प्रत्येक माह के द्वितीय बृहस्पतिवार को विकासखंड स्तर पर ‘किसान दिवस’ आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में आज 12 फरवरी (गुरुवार) को विकासखंड लोहाघाट मुख्यालय में किसान दिवस कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार करेंगे।मुख्य कृषि अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस विशेष दिवस का उद्देश्य किसानों की विभिन्न समस्याओं और मुद्दों का मौके पर ही निराकरण करना है। साथ ही कृषकों को आधुनिक, तकनीकी एवं वैज्ञानिक खेती की जानकारी देकर उन्हें अधिक सक्षम और जागरूक बनाना भी कार्यक्रम का प्रमुख लक्ष्य है, जिससे वे अपनी आय में वृद्धि कर सकें।

*कार्यक्रम विवरण*

दिनांक: 12 फरवरी 2026 (गुरुवार)

समय: प्रातः 11:00 बजे से

स्थान: विकासखण्ड मुख्यालय, लोहाघाट

किसान दिवस ऐसा सशक्त मंच है जहाँ काश्तकार सीधे प्रशासन एवं विभागीय अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएँ रख सकते हैं तथा विभिन्न योजनाओं, अनुदानों और तकनीकी मार्गदर्शन का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। कृषि विभाग द्वारा विशेष प्रयास किए जा रहे हैं कि दूरस्थ और सुदूरवर्ती क्षेत्रों के किसान भी इस अवसर का लाभ उठाकर अपनी कृषि संबंधी कठिनाइयों का समाधान पा सकें।मुख्य कृषि अधिकारी ने जनपद के सभी कृषक बंधुओं तथा जनप्रतिनिधियों से अनुरोध किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

जरूरी खबरें