Sunday 16th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:पूर्व विधा0 स्व0 कृष्ण चंद्र पुनेठा के छोटे भाई गिरीश चंद्र पुनेठा का निधन।

चंपावत:अदालत ने चरस तस्कर को सुनाई 15 वर्ष कठोर कारावास की सजा डेढ़ लाख का लगाया जुर्माना।

लोहाघाट:रायनगर चोड़ी की बुजुर्ग महिलाओं की डीएम से सड़क में डामरीकरण की मांग।

चंपावत:देर रात तक चले रोमांचक मुकाबलों में विष्णु-सतेंद्र व अनिरुद्ध-ऋषभ की जोड़ी बनी चैंपियन

चंपावत:बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रशासन गंभीर, ककनई में 13 लाख की लागत से पूर्व में ही बनाई जा चुकी है पैदल पुलिया

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:बारिश से नदी मे तब्दील हुआ एनएच पाटन पुल क्षेत्र में दुकानों में घुसा पानी

Laxman Singh Bisht

Thu, Apr 30, 2026

बारिश से नदी मे तब्दील हुआ एनएच पाटन पुल क्षेत्र में दुकानों में घुसा पानी

लोगों ने एनएच पर लगाया लापरवाही के आरोप। बरसों से जल भराव की समस्या से जूझ रहे हैं ग्रामीण।

महीनो से अधूरा पड़ा है कलमठ निर्माण कार्य।

लोहाघाट में आज गुरुवार को हो रही मूसलाधार बारिश से लोहाघाट के पाटन पुल क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग नदी में तब्दील हो गया। जिस कारण लोगों की दुकानों में पानी घुस गया। सड़क में पानी के साथ-साथ गंदगी बहते हुए पूरे सड़क में फैल गई यहां तक की लोगों का पैदल चलना तक मुश्किल हो गया। जिस कारण लोगों ने एनएच की कार्य प्रणाली पर गहरी नाराजगी जताई है। क्षेत्र के मोहन चंद्र पाटनी व अन्य ग्रामीणों ने कहा पिछले कई वर्षों से पाटन पुल क्षेत्र निवासी सड़क में जल भराव की समस्या से जूझ रहे हैं। कहा बारिश होते ही यहां पर सड़क नदी में तब्दील हो जाती है और सड़क में बहता बारिश का पानी व गंदगी लोगों के घरों में घुसकर पूर्व में कई नुकसान पहुंच चुकी है। पाटनी ने बताया कई संघर्ष के बाद एनएच के द्वारा जल भराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए कलमठ निर्माण का कार्य शुरू किया गया था पर एनएच के अधिकारियों की ढीली ढाली कार्य प्रणाली के चलते निर्माण कार्य महीनों से लटका पड़ा है।

जिस कारण आज हुई मूसलाधार बारिश से बारिश का पानी व गंदगी सड़क से बहते हुए लोगों की दुकानों में घुस गई। जिस कारण राहगीरों का पैदल चलना तक मुश्किल हो गया। मामले में एनएच के अधिकारियों के खिलाफ गहरी नाराजगी जताते हुए मोहन चंद्र पाटनी व क्षेत्र वासियों ने बरसात से पहले जल्द कलमठ निर्माण करने की मांग की है ।कहा अगर जल्द कलमठ का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं किया गया तो क्षेत्रवासी आंदोलन को बाध्य होंगे। और जल भराव से होने वाले नुकसान का पूरा जिम्मेदार विभाग होगा।

जरूरी खबरें