Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

दून:एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या

चंपावत को आदर्श और उत्तराखंड को आत्मनिर्भर राज्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ते कदम

लोहाघाट:नकली धामी बयान पर भड़की भाजपा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल व विधा0 हरीश धामी का फूंका पुतला

लोहाघाट अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ के ट्रांसफर पर भड़की लोहाघाट विकास समिति।धरने मे बैठी

चंपावत:स्मैक तस्करी में लोहाघाट व बाजपुर के युवक को अदालत ने सुनाई कारावास की सजा।

सूचना

: लोहाघाट विधायक ने आपदाग्रस्त क्षेत्र का किया दौरा पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा मौके से अधिकारियो को किया निर्देशित 

Laxman Singh Bisht

Sun, Jul 14, 2024
लोहाघाट विधायक ने आपदाग्रस्त क्षेत्र का किया दौरा पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा मौके से अधिकारियो को किया निर्देशित बीते दिनों हुई मूसलाधार बारिश से बाराकोट ब्लॉक के कई गांवो में आई आपदा से ग्रामीणों को भारी नुकसान पहुंचा है वहीं क्षेत्र में हुई इस त्रासदी का संज्ञान लेते हुए लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी रविवार को बाराकोट ब्लॉक के पडासोशेरा, बैडाओड सहित कई गांवो में पहुंचे और आपदा से हुए नुकसान का जायजा लिया तथा आपदा पीड़ित ग्रामीणों से मुलाकात कर हर संभव मदद का भरोसा दिया पडासोशेरा में आपदा से क्षतिग्रस्त हुए भवनो तथा आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया वहीं ग्रामीणों ने विधायक अधिकारी को आपदा से हुए नुकसान की जानकारी दी विधायक अधिकारी ने मौके से अधिकारियों को निर्देशित करते हुए जल्द से जल्द नुकसान का आकलन कर ग्रामीणों को जल्द राहत देने तथा आंगनबाड़ी केंद्र की मरम्मत के निर्देश दिए विधायक अधिकारी ने ग्रामीणों को ढाढस देते हुए कहा वह इस आपदा की घड़ी में उनके साथ खड़े हैं तथा उनकी हर संभव मदद की जाएगी विधायक ने कहा जल्द ही आपदा से लोहाघाट विधानसभा में हुए नुकसान के बारे में मुख्यमंत्री से वार्ता कर आपदा के मानको में ढील देने तथा आपदा पीड़ितों को मुआवजा देने की मांग करेंगे इस दौरान विधायक प्रतिनिधि होशियार सिंह बोहरा, सक्षम अधिकारी, संजय जोशी आदि मौजूद रहे  

जरूरी खबरें