: लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने रीठा साहिब पहुंचे सीएम धामी का किया स्वागत, रीठा साहिब को हेली सेवा से जोड़ने की उठाई मांग
Laxman Singh Bisht
Fri, Jun 2, 2023
शुक्रवार को अपने दो दिवसीय चंपावत दौरे के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सिखों के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल रीठा साहिब पहुंचे तथा तीन दिवसीय जोड़ मेले का शुभारंभ किया वही लोहाघाट के विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के द्वारा जोड़ मेले के शुभारंभ अवसर पर सीएम पुष्कर सिंह धामी का स्वागत किया
तथा रीठा साहिब क्षेत्र की समस्याओं से सीएम धामी को अवगत कराते हुए समस्या के समाधान व रीठा साहिब में पर्यटन को बढ़ावा देने तथा रीठा साहिब में हेलीपोर्ट का निर्माण कर हेली सेवा से जोड़ने की मांग सीएम धामी के सामने रखी