Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:मंडी समिति से निर्मित कमलेड़ी थाला मोटर मार्ग का पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने किया शुभारंभ

डीएम चंपावत के आश्वासन पर स्वाला के ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार का निर्णय लिया वापस।

चंपावत:खाद्य सुरक्षा विभाग का निरीक्षण 03 खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल एनालॉग पनीर की बिक्री पर सख्त पाबंदी

चम्पावत में पहली बार शुरू हुई ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट अब स्थानीय स्तर पर मिलेंगे रक्त के जरूरी घटक

लोहाघाट:सुई बिसंग आषाढी वायुरथ महोत्सव की तैयारी को लेकर कमेटी ने डीएम से की मुलाकात

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:सीबीएसई इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में गुरुकुलम एकेडमी खूना मानेश्वर की कशिश सिद्दकी ने गाड़े सफलता के झंडे।

Laxman Singh Bisht

Tue, May 13, 2025

96.4 फीसदी अंक लाकर किया स्कूल टॉपमंगलवार को आए सीबीएसई इंटरमीडिएट रिज़ल्ट में गुरुकुलम एकेडमी ख़ूना मानेश्वर ने एक बार फिर से अपना लोहा मनवाया है।स्कूल के प्रबंधक हरीश चन्द्र पांडेय और प्रधानाचार्य भास्कर चौबे ने बताया कि कि कक्षा 12 की कशिश सिद्दकी ने 96.4 फीसदी अंक लाकर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसी तरह कविता गहतोड़ी ने 95.6 फीसदी अंक हासिल कर दूसरा, ऋचा उप्रेती ने 94.4 फीसदी लाकर तीसरा, दीपक बोहरा ने 92.4 फीसदी अंक लाकर चौथा और दीक्षा पांडेय ने 9. फीसदी अंक लाकर पांचवा स्थान प्राप्त किया है। टॉपर कशिश सिद्दीक़ी ने बताया कि आगे चलकर वह सिविल सर्विस के माध्यम से देश सेवा करना चाहती है। कशिश ने बताया कि वह नियमित रूप से पाँच-छह घंटे पढ़ाई करती थी। कशिश के पिता सिराज अहमद एक सफल व्यापारी हैं तो माता एक गृहिणी हैं।विद्यालय के शशांक पाण्डेय ने बताया कि स्कूल का शांत शैक्षिक वातावरण, बच्चों की ख़ुद की मेहनत,शिक्षकों का निर्देशन एवं घर परिवार का माहौल ऐसे शानदार परीक्षा फल देते हैं।उन्होंने बताया कि इससे पूर्व में भी गुरुकुलम स्कूल का परीक्षा फल शानदार रहा था जब महक राय ने पूरे ज़िले में प्रथम स्थान प्राप्त किया था।छात्र-छात्राओं की सफलता पर राजेश पाण्डेय,अंकित देव, साकेत पुनेठा,दीपा कोठारी, कविता पुनेठा, मनमोहन,सूरज अधिकारी, रियाज अहमद, कर्मवीर, महेन्द्र जोशी,शैला ख़ान, अर्जुन बिष्ट, प्रदीप कुमार,रेखा गड़कोटी,रेखा बोहरा,आदि ने ख़ुशी जतायी हैं।

जरूरी खबरें