Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

चंपावत:डीएम के निर्देश पर जिले के शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, होटलों और मॉल का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट

चंपावत:खेतीखान में पर्यटन विकास हेतु धनराशि को अन्यत्र स्थानांतरित करने पर नाराजगी।

चंपावत:भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर हो समाधान : डीएम

चंपावत में डंपर से टकराया नेपाली मजदूर उपचार के दौरान मौत

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:गुड़मागल में ओलावृष्टि ने किसानों की तोड़ी कमर टमाटर की फसल हुई तबाह।

Laxman Singh Bisht

Fri, May 1, 2026

गुड़मागल में ओलावृष्टि ने किसानों की तोड़ी कमर टमाटर की फसल हुई तबाह।

चंपावत जिले में मौसम की मार अब किसानों पर भारी पड़ती नजर आ रही है लगातार हो रही मूसलाधार बारिश व ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़कर रख दी है। आज शुक्रवार शाम को लोहाघाट ब्लॉक के सीमांत गुड़मागल क्षेत्र में हुई भारी ओलावृष्टि ने फसलों को बड़ा नुकसान पहुंचाया है। गुड़मांगल की ग्राम प्रधान रीता सिंह ने बताया आज शुक्रवार शाम 4:00 के लगभग हुई भारी ओलावृष्टि ने गांव के धोन तोक में विमल सिंह और भरत सिंह की लगभग पांच नाली में की गई टमाटर की खेती को पूरी तरह नष्ट कर दिया जिसके चलते दोनों किसानों को बड़ा नुकसान पहुंचा है तथा उनकी मेहनत पूरी तरह बर्बाद हो गई है। ग्राम प्रधान ने बताया दोनों ग्रामीणों ने बड़ी मेहनत से टमाटर की खेती की थी पर ओलो ने उनकी पूरी मेहनत पर पानी फेर दिया कहा अन्य ग्रामीणों की फसलों को भी बड़ा नुकसान हुआ है ।जिस कारण अब यह किसान काफी मायूस है। ग्राम प्रधान रीता सिंह ने प्रशासन से ओलावृष्टि से हुए नुकसान का आकलन कर किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। कुल मिलाकर आफत की बारिश और ओले किसानों पर भारी पड़ते नजर आ रहे है।

जरूरी खबरें