Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

दून:एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या

चंपावत को आदर्श और उत्तराखंड को आत्मनिर्भर राज्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ते कदम

लोहाघाट:नकली धामी बयान पर भड़की भाजपा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल व विधा0 हरीश धामी का फूंका पुतला

लोहाघाट अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ के ट्रांसफर पर भड़की लोहाघाट विकास समिति।धरने मे बैठी

चंपावत:स्मैक तस्करी में लोहाघाट व बाजपुर के युवक को अदालत ने सुनाई कारावास की सजा।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:प्रिंट रेट से अधिक दामों में बेचा जा रहा है गुटखा। उपभोक्ताओं ने जताई नाराजगी।

Laxman Singh Bisht

Tue, Feb 10, 2026

प्रिंट रेट से अधिक दामों में बेचा जा रहा है गुटखा। उपभोक्ताओं ने जताई नाराजगी।

₹5 का गुटका उपभोक्ताओं से वसूले जा रहे हैं ₹6।चंपावत जिले के लोहाघाट नगर में आजकल गुटका प्रिंट रेट से अधिक दामों में बेचा जा रहा है ।जिस कारण उपभोक्ताओं में नाराजगी देखने को मिल रही है। उपभोक्ता हरिश्चंद्र, बसंत कुमार, दिनेश आदि ने बताया लोहाघाट नगर में तानसेन और दिलबाग गुटके को प्रिंट रेट से अधिक दामों में बेचा जा रहा है उन्होंने बताया गुटके में प्रिंट रेट ₹4 तथा उसके साथ मिलने वाले तंबाकू में ₹1 अंकित है पर उसके बावजूद गुटका व्यापारियों के द्वारा उन्हें₹5 का गुटखा ₹6 में दिया जा रहा है उपभोक्ताओं ने कहा गुटखा बेचने वाले व्यापारियों के द्वारा प्रिंट रेट से ₹1 प्रति गुटखा उनसे अधिक वसूली की जा रही है। उन्होंने शासन प्रशासन से मामले पर कार्यवाही करने की मांग की है। मालूम हो लोहाघाट क्षेत्र में एक दिन में हजारों की तादात में गुटके की बिक्री होती है।

जरूरी खबरें