Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

दून:एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या

चंपावत को आदर्श और उत्तराखंड को आत्मनिर्भर राज्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ते कदम

लोहाघाट:नकली धामी बयान पर भड़की भाजपा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल व विधा0 हरीश धामी का फूंका पुतला

लोहाघाट अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ के ट्रांसफर पर भड़की लोहाघाट विकास समिति।धरने मे बैठी

चंपावत:स्मैक तस्करी में लोहाघाट व बाजपुर के युवक को अदालत ने सुनाई कारावास की सजा।

सूचना

: लोहाघाट:एक पोस्टमैन के भरोसे चल रहा गलचौड़ा का डाकघर लोगों ने पोस्टमास्टर की तैनाती की करी मांग डाक बांटने के दौरान बंद रहता है डाकघर 

Laxman Singh Bisht

Mon, Jul 15, 2024
एक पोस्टमैन के भरोसे चल रहा गलचौड़ा का डाकघर लोगों ने पोस्टमास्टर की तैनाती की करी मांग डाक बांटने के दौरान बंद रहता है डाकघर लोहाघाट के गलचौड़ा का डाकघर एक पोस्टमैन के भरोसे चल रहा है जिस कारण आईटीबीपी के जवानों, पांच गांव सुई व गल्लागांव की जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है सोमवार को कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शंकर बोहरा व ग्रामीणों ने कहा लगभग 15 दिन पहले डाकघर के पोस्ट मास्टर का स्थानांतरण हो गया था उसके बाद यहां पोस्ट मास्टर की तैनाती नहीं की गई है जिस कारण पोस्ट ऑफिस में आरडी जमा व निकासी सहित कई महत्वपूर्ण कार्य ठप पड़े हुए हैं आरडी के पैसे ना निकलने से लोगों को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है शंकर बोहरा ने कहा स्टाफ न होने से इकलौते पोस्टमैन को डाक बांटने के दौरान मजबूरी मे पोस्ट ऑफिस को बंद करना पड़ता है इस दौरान लोगों को काफी इंतजार व दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है वही प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शंकर बोहरा व ग्रामीणों ने प्रशासन व डाक विभाग के अधिकारियों से जल्द से जल्द डाकघर में पोस्ट मास्टर की तैनाती की मांग की है ताकि डाकघर का कार्य सुचारू रूप से चल सके और लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े

जरूरी खबरें