Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

दून:एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या

चंपावत को आदर्श और उत्तराखंड को आत्मनिर्भर राज्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ते कदम

लोहाघाट:नकली धामी बयान पर भड़की भाजपा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल व विधा0 हरीश धामी का फूंका पुतला

लोहाघाट अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ के ट्रांसफर पर भड़की लोहाघाट विकास समिति।धरने मे बैठी

चंपावत:स्मैक तस्करी में लोहाघाट व बाजपुर के युवक को अदालत ने सुनाई कारावास की सजा।

सूचना

: लोहाघाट:नहीं रहे राजकीय पॉलिटेक्निक लोहाघाट के पूर्व कार्यालय अधीक्षक त्रिभुवन चौबे।

Laxman Singh Bisht

Tue, Jun 18, 2024
नहीं रहे राजकीय पॉलिटेक्निक के पूर्व कार्यालय अधीक्षक त्रिभुवन चौबे। लोहाघाट के राजकीय पॉलिटेक्निक के पूर्व कार्यालय अधीक्षक त्रिभुवन चौबे का ऋषिकेश में सोमवार को निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार आज रामेश्वर घाट में किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी। उनके पुत्र मयंक एवं शशांक ने पिताश्री को मुखाग्नि दी। क्षेत्र के प्रतिष्ठित स्वर्गीय शिरोमणि चौबे के पुत्र त्रिभुवन समाज सेवा के अलावा भजन एवं होली गायन में पारंगत थे। अषाढी वायुरथ महोत्सव के प्रणेता के अलावा वह राजकीय पॉलिटेक्निक में सेवानिवृत्ति तक छात्र-छात्राओं की पूरी मदद किया करते थे। वह कुछ दिनों से अपने बड़े पुत्र एनटीपीसी के अधिशासी अभियंता मयंक के साथ ऋषिकेश में रह रहे थे। श्री चौबे जीआईसी सुई के पूर्व प्रधानाचार्य गणेश चौबे के अनुज एवं जीआईसी लोहाघाट के प्रधानाचार्य श्याम चौबे के अग्रज थे। उनके निधन पर राजकीय पॉलिटेक्निक, जीआईसी सुई एवं लोहाघाट में शोकसभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सांसद अजय टम्टा, ,पूर्व काबिना मंत्री महेंद्र सिंह महरा, सीईओ एमएस बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय समेत तमाम जनप्रतिनिधियों ने उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है।

जरूरी खबरें