Sunday 16th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:पूर्व विधा0 स्व0 कृष्ण चंद्र पुनेठा के छोटे भाई गिरीश चंद्र पुनेठा का निधन।

चंपावत:अदालत ने चरस तस्कर को सुनाई 15 वर्ष कठोर कारावास की सजा डेढ़ लाख का लगाया जुर्माना।

लोहाघाट:रायनगर चोड़ी की बुजुर्ग महिलाओं की डीएम से सड़क में डामरीकरण की मांग।

चंपावत:देर रात तक चले रोमांचक मुकाबलों में विष्णु-सतेंद्र व अनिरुद्ध-ऋषभ की जोड़ी बनी चैंपियन

चंपावत:बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रशासन गंभीर, ककनई में 13 लाख की लागत से पूर्व में ही बनाई जा चुकी है पैदल पुलिया

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:फोर्ती वन पंचायत में बन तस्करों ने देवदार के पेड़ों पर चलाई आरी। बेदर्दी से काट डाले देवदार के पेड़।

Laxman Singh Bisht

Fri, May 1, 2026

फोर्ती वन पंचायत में बन तस्करों ने देवदार के पेड़ों पर चलाई आरी। बेदर्दी से काट डाले देवदार के पेड़।

लंबे समय से चल रहा है खेल । वन विभाग मौके पर

लोहाघाट नगर से सटी वन पंचायत फोर्ती में बन तस्करों के द्वारा देवदार के पेड़ों में बेदर्दी से आरी चलाई गई है। अज्ञात बन तस्करों के द्वारा देवदार के बहुमूल्य पेड़ काट दिए हैं। जानकारी के मुताबिक देवदारों के पेड़ों को काटकर बेचने का खेल लंबे समय से चल रहा है और वन विभाग को इसकी कानों कान खबर तक नहीं है। बन तस्करों के द्वारा पेड़ों के गिल्टो को जंगल में ही छुपाया गया था। जानकारी के मुताबिक 4 से 5 देवदार के पेड़ काटे गए पूर्व में भी कई पेड़ कट चुके हैं। बड़ी तादाद में देवदार के पेड़ों के कटने की जानकारी मिलते ही लोगों में आक्रोश फैल गया है। लोगों ने प्रशासन से बन तस्करों का पता लगाकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। लोगों ने कहा इतनी बड़ी संख्या में लोहाघाट क्षेत्र में देवदार के पेड़ काटे जा रहे है।

मामले में पर्यावरण प्रेमी ने गहरी नाराजगी जताते हुए कहा देवदार लोहाघाट क्षेत्र की शान और खूबसूरती है पर कुछ लोगों के द्वारा अपने फायदे के लिए इन पर बेदर्दी से आरिया चलाई जा रही है। देवदार काटने की घटना से लोगों में गहरी नाराजगी है ।लोग कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। लोगों ने कहा जबकि पेड़ों की सुरक्षा के लिए वन पंचायत व सरपंच का गठन किया जाता है और उसके बावजूद मिली भगत से इस प्रकार बहुमूल्य पेड़ों को काटा जा रहा है।मामले में लोहाघाट रेंजर एन0डी पांडे ने कहा घटना की जानकारी मिलते ही टीम को मौके की ओर रवाना कर दिया गया है। कहा घटना की जांच की जाएगी और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई वन विभाग के द्वारा अमल में लाई जाएगी।

मालूम हो पूर्व में भी लोहाघाट के भेड़ खान लोहाघाट नगर क्षेत्र में बन तस्करों के द्वारा खुले आम सात देवदार के पेड़ काट डाले थे पर मामला ठंडे बस्ते में चला गया मामले में कुछ अधिकारियों के नाम भी चर्चाओं में रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया है।

जरूरी खबरें