Thursday 16th of July 2026

ब्रेकिंग

उधम सिंह नगर:बाजपुर कोर्ट में विजिलेंस टीम का छापा, रिश्वत लेते रंगे हाथ उप नाजरात गिरफ्तार l

लोहाघाट:हरेला पर्व पर सेवा संकल्प फाउंडेशन ने फोर्ती में पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

ब्रेकिंग:राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारी में बड़ा हादसा, कांग्रेस नेता की मौत

बाराकोट:हरेला पर्व पर वन विभाग ने किया पौधारोपण। वृक्षों को बचाने का लिया संकल्प।

लोहाघाट विधायक के जन्मदिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मरीजों को बाटे फल स्वास्थ्य लाभ की कामना।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:आखिर आजादी के 76 साल बाद सड़क सुविधा से जुड़ा स्वतंत्रता संग्राम के नायकों का गांव

Laxman Singh Bisht

Tue, Jun 10, 2025

मेरी गांव मेरी सड़क योजना से सड़क मार्ग से जुड़ा आजादी के नायकों का खेतीखान का ओली गांव।देश की आजादी में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले तथा स्वतंत्रता संग्राम में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले चंपावत जिले के खेतीखान के ओली गांव के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं0हर्ष देव ओली, पंडित दयाराम ओली व पंडित दुर्गा दत्त ओली का गांव आजादी के 76 वर्ष बीत जाने के बाद भी सड़क सुविधा से महरूम था। जोकि एक विडंबना थी। ओली गांव के ग्रामीण बरसों से सड़क की मांग कर रहे थे पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया। लेकिन अब स्वतंत्रता संग्राम के इन महानायकों के गांव को मेरा गांव मेरी सड़क योजना से शासन के द्वारा सड़क सुविधा से जोड़ दिया गया है। गांव को सड़क से जोड़ने के लिए डीएम चंपावत नवनीत पांडे ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिसके लिए ग्रामीणों ने डीएम चंपावत को धन्यवाद दिया। गांव में गाड़ी पहुंचने पर ग्रामीणों में काफी खुशी है ग्रामीणों ने मिठाई बाटकर एक दूसरे को सड़क की बधाई दी कहा आखिर शासन ने उनकी सुध ली ।ग्रामीणों ने कहा गांव में सड़क सुविधा न होने से ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना बरसों से करना पड़ रहा था। लेकिन अब शासन ने गांव में सड़क पहुंचा कर स्वतंत्रता संग्राम के इन तीन महान नायकों को सच्ची श्रद्धांजलि दी है।जिसके लिए हम शासन व डीएम चंपावत को धन्यवाद देते हैं। ग्रामीणों ने कहा अगर यह सड़क सुनार गांव से जुड़ जाएगी तो खेतीखान और लोहाघाट बाजार से ग्रामीण सीधे जुड़ जाएंगे। सड़क से ग्रामीणों को काफी फायदा होगा। ग्रामीणों ने कहा उन्हें आशा है कि शासन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के गांव को विकसित करने के लिए अन्य विकाश कार्य करेगा ।ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव में बहुउद्देशीय भवन तथा आजादी के नायकों के नाम का स्मारक बनाने की मांग की है फिलहाल गांव में सड़क पहुंचने से ग्रामीणों में काफी खुशी है।खुशी जताने में डॉ0लक्ष्मी दत्त ओली,सुरेश ओली,केशव ओली,रमेश ओली,दिवाकर भट्ट,सतीश ओली, मधुसुदन ओली,कमल ओली,मनीष ओली,विवेक ओली विक्की,महेश ओली,सुनील ओली,राजेन्द्र ओली,कीर्ति ओली,आलोक वर्मा,मोहन ओली,भैरब ओली, आदि शामिल रहे

जरूरी खबरें