Sunday 16th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:देर रात तक चले रोमांचक मुकाबलों में विष्णु-सतेंद्र व अनिरुद्ध-ऋषभ की जोड़ी बनी चैंपियन

चंपावत:बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रशासन गंभीर, ककनई में 13 लाख की लागत से पूर्व में ही बनाई जा चुकी है पैदल पुलिया

सीएम धामी ने पूर्व पीएम भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

लोहाघाट:स्वतंत्रता दिवस पर पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड़ में विविध कार्यक्रम आयोजित

चंपावत:सीएम घोषणा के तहत बने सर्किट हाउस का डीएम ने किया निरीक्षण, हेलीपैड की व्यवस्थाएं भी परखी

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:पूर्व बकाया के कारण बना 1800 रुपये का बिजली बिल : अधिशासी अभियंता

Laxman Singh Bisht

Thu, May 28, 2026

पूर्व बकाया के कारण बना 1800 रुपये का बिजली बिल : अधिशासी अभियंता

व्यापार मंडल उपाध्यक्ष लोहाघाट ने लगाए थे 3 महीने से बंद बड़े मकान का 1800 का बिल भेजने के आरोप

तीन माह से बंद पड़े मकान का 1800 रुपये बिजली बिल आने की शिकायत पर अधिशासी अभियंता विद्युत विजय कुमार सकारिया ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि संबंधित उपभोक्ता दिनेश सुतेड़ी द्वारा 19 जनवरी 2026 के बाद से बिजली बिल जमा नहीं किया गया था। उस समय उपभोक्ता पर 1731.90 रुपये की बकाया धनराशि लंबित थी।उन्होंने बताया कि जिस अवधि में मकान बंद होने की बात कही जा रही है, उस दौरान मात्र 79 रुपये का नया बिल बना है। इस प्रकार पूर्व बकाया राशि को जोड़ने पर कुल देयक लगभग 1810 रुपये हुआ है।अधिशासी अभियंता ने कहा कि विभागीय अभिलेखों एवं बिलिंग विवरण के अनुसार जारी किया गया बिल पूरी तरह सही है। उपभोक्ताओं को वर्तमान खपत के साथ-साथ पूर्व में लंबित बकाया राशि का भुगतान भी करना होता है। उन्होंने कहा विभाग पर लगाए गए सभी आरोप निराधार है ।मामले मे लोहाघाट व्यापार मंडल उपाध्यक्ष दिनेश सुतेड़ी द्वारा कहा गया था उनका मकान तीन महीने से बंद है उसके बावजूद बिजली विभाग के द्वारा उन्हें 1800 रुपए का बिल भेज दिया गया जो सरासर गलत है। फिलहाल विद्युत विभाग ने मामले में स्थिति स्पष्ट की

जरूरी खबरें