Sunday 16th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:देर रात तक चले रोमांचक मुकाबलों में विष्णु-सतेंद्र व अनिरुद्ध-ऋषभ की जोड़ी बनी चैंपियन

चंपावत:बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रशासन गंभीर, ककनई में 13 लाख की लागत से पूर्व में ही बनाई जा चुकी है पैदल पुलिया

सीएम धामी ने पूर्व पीएम भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

लोहाघाट:स्वतंत्रता दिवस पर पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड़ में विविध कार्यक्रम आयोजित

चंपावत:सीएम घोषणा के तहत बने सर्किट हाउस का डीएम ने किया निरीक्षण, हेलीपैड की व्यवस्थाएं भी परखी

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:मीटर व पोल शिफ्टिंग व मरम्मत कार्य के चलते आज नगर में विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित।

Laxman Singh Bisht

Sun, May 24, 2026

मीटर व पोल शिफ्टिंग कार्य के चलते आज नगर के कुछ हिस्सों में विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित।

अल्मोड़ा से वैकल्पिक विद्युत व्यवस्था न होने पर आज लोहाघाट क्षेत्र में मरम्मत कार्य के चलते रहेगी विद्युत कटौती।

ऊर्जा निगम के द्वारा वर्तमान में लोहाघाट नगर में विद्युत मीटर व पोल शिफ्टिंग का कार्य किया जा रहा है। ऊर्जा निगम के अभियंता ललित बिष्ट ने बताया विभाग द्वारा विद्युत पोलों से विद्युत मीटरो को हटाकर उपभोक्ताओं के घरों में लगाने का कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा आज 24 मई को लोहाघाट के हाइडिल ऑफिस से लेकर मीना बाजार चौराहे क्षेत्र में विद्युत मीटर शिफ्टिंग का कार्य किया जाएगा।जिस कारण आज 24 मई को प्रातः 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने बताया इसके अलावा पोस्ट ऑफिस के पास पो शिफ्टिंग का कार्य होने के कारण गोरखा नगर व चौक बाजार में भी सुबह 9:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक विद्युत व्यवस्था बाधित रहेगी। उपभोक्ताओं से सहयोग बनाए रखने की अपील की है। अभियंता बिष्ट बताया मीटर शिफ्टिंग कार्य के चलते रोस्टर के हिसाब से नगर में विद्युत कटौती की जाएगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। वही विद्युत विभाग के अभियंता अशोक कुवर ने बताया मरम्मत कार्य के चलते आज लोहाघाट क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था बाधित रहेगी।उन्होंने कहा अगर अल्मोड़ा से वैकल्पिक व्यवस्था बन जाती है तो विद्युत सप्लाई जारी रहेगी।

जरूरी खबरें