Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

चंपावत:डीएम के निर्देश पर जिले के शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, होटलों और मॉल का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट

चंपावत:खेतीखान में पर्यटन विकास हेतु धनराशि को अन्यत्र स्थानांतरित करने पर नाराजगी।

चंपावत:भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर हो समाधान : डीएम

चंपावत में डंपर से टकराया नेपाली मजदूर उपचार के दौरान मौत

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:बंद पड़े कलमठ लोगों की बढ़ा रहे हैं मुसीबत सड़कों में बहता पानी लोगों की बढ़ा रहा परेशानी

Laxman Singh Bisht

Sat, May 2, 2026

बंद पड़े कलमठ लोगों की बढ़ा रहे हैं मुसीबत सड़कों में बहता पानी लोगों की बढ़ा रहा परेशानी

सड़कों में पानी निकासी के लिए बनाए गए कलमठ लंबे समय से बंद पड़े है जिस कारण जल भराव होने से लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोहाघाट बाराकोट मुख्य सड़क में पाटन के कनेड़ा तोक में कलमठ बंद होने से बारिश का पानी सड़कों में बहता हुआ लोगों के घरों में घुस रहा है। क्षेत्र की युवा तरुण पाटनी ने बताया लंबे समय से कलमठ बंद पड़े हुए है पर लोक निर्माण विभाग लोहाघाट को लिखित में सूचित कर समस्या के समाधान की मांग की गई पर कोई कार्रवाई अभी तक नहीं की गई है। उन्होंने बताया कलमठ बंद होने से लगातार हो रही बारिश का पानी लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है।बारिश होती है सड़क नदियों में तब्दील हो रही और लोगों के घरों में पानी घुस रहा है। जिस कारण जनता को कई मुसीबतें उठानी पड़ रही है। उन्होंने बताया लोक निर्माण विभाग के द्वारा नालियों से मिट्टी हटाकर सिर्फ खाना पूर्ति की गई है।

बंद पड़े कलमठ नहीं खोले गए है। उन्होंने कहा आगामी मानसून सीजन में यह बंद पड़े कलमठ लोगों की मुसीबतें बढ़ा सकते हैं। तरुण पाटनी व क्षेत्र वासियों ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से जनता की सुरक्षा व जनहित को देखते हुए इन बंद पड़े कलमठ को खोलने की मांग की है ताकि मानसूनी सीजन में पानी की निकासी सुचारू तौर पर हो।

जरूरी खबरें