Sunday 16th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:देर रात तक चले रोमांचक मुकाबलों में विष्णु-सतेंद्र व अनिरुद्ध-ऋषभ की जोड़ी बनी चैंपियन

चंपावत:बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रशासन गंभीर, ककनई में 13 लाख की लागत से पूर्व में ही बनाई जा चुकी है पैदल पुलिया

सीएम धामी ने पूर्व पीएम भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

लोहाघाट:स्वतंत्रता दिवस पर पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड़ में विविध कार्यक्रम आयोजित

चंपावत:सीएम घोषणा के तहत बने सर्किट हाउस का डीएम ने किया निरीक्षण, हेलीपैड की व्यवस्थाएं भी परखी

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:अराजक तत्वों ने फर्न हिल के जंगलो को किया आग के हवाले बन संपदा को भारी नुकसान।

Laxman Singh Bisht

Sun, May 24, 2026

अराजक तत्वों ने फर्न हिल के जंगलो को किया आग के हवाले बन संपदा को भारी नुकसान।

विकराल आग की लपटो के बीच वन विभाग आग बुझाने में नाकाम। सीमित संसाधन व बन कर्मियों की कमी आ रही आड़े।

अज्ञात अराजक तत्वों के द्वारा रविवार रात 9:00 बजे के लगभग लोहाघाट के फर्नहील के जंगल को आग के हवाले कर दिया है। आग जंगल के काफी बड़े भूभाग में फैल चुकी है। सूचना पर लोहाघाट से बन कर्मी मौके पर पहुंचे उनके द्वारा आग बुझाने का प्रयास किया गया पर आग काफी बड़े भूभाग में फैल चुकी है। जिस कारण बनकर्मी आग बुझाने में नाकाम साबित हो रहे हैं। आग बुझाने में बन कर्मियों की कमी भी आड़े नजर आ रही है। आज सुबह से ही बन कर्मी क्षेत्र के विभिन्न जंगलों में लगी है आग को बुझाने में रहे। पर फर्नहिल के जंगल में आग ने काफी विकराल रूप लिया है। जिस कारण बन संपदा को बड़ा नुकसान पहुंच चुका है।

फ़र्नहिल जंगल में देवदार व बांज के बहुमूल्य पेड़ है। हालांकि बन कर्मियों के द्वारा आग बुझाने की काफी कोशिश की गई सीमित संसाधनों व सीमित संख्या के कारण वह आग बुझाने में नाकाम हो रहे है। रात की आग बन कर्मियों के लिए बड़ा खतरा बन सकती है।वही आज अराजक तत्वों के द्वारा कई जगह जंगलों को आग के हवाले कर दिया गया है। फायर व वन विभाग के द्वारा कई जगह आग पर काबू पाया गया है। फिलहाल खबर लिखे जाने तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। अराजक तत्व जंगलों के लिए काफी घातक साबित हो रहे हैं। जिनमें लगाम लगाना आवश्यक है।

जरूरी खबरें