Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

दून:एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या

चंपावत को आदर्श और उत्तराखंड को आत्मनिर्भर राज्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ते कदम

लोहाघाट:नकली धामी बयान पर भड़की भाजपा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल व विधा0 हरीश धामी का फूंका पुतला

लोहाघाट अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ के ट्रांसफर पर भड़की लोहाघाट विकास समिति।धरने मे बैठी

चंपावत:स्मैक तस्करी में लोहाघाट व बाजपुर के युवक को अदालत ने सुनाई कारावास की सजा।

सूचना

: लोहाघाट:प्रसव के दौरान लापरवाही बरतने से हुई थी अमीषा की मौत पति ने लगाए आरोप जल्द मुख्यमंत्री से आरोपी चिकित्सकों के खिलाफ कार्यवाही की करेंगे मांग

Laxman Singh Bisht

Tue, Jul 16, 2024
प्रसव के दौरान लापरवाही बरतने से हुई थी अमीषा की मौत पति ने लगाए आरोप जल्द मुख्यमंत्री से आरोपी चिकित्सकों के खिलाफ कार्यवाही की करेंगे मांग सोमवार सुबह चंपावत जिला चिकित्सालय में प्रसव के दौरान चिकित्सकों के द्वारा लापरवाही बरतने से लोहाघाट ब्लॉक के सीमांत बोरा बुंगा निवासी अमीषा (26 )पत्नी राम सिंह की दर्दनाक मौत हो गई थी अमीषा ने एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया था पर अभागी अपने बेटे का मुंह तक नहीं देख पाई वहीं सोमवार शाम को गमगीन माहोल में पंचेश्वर घाट में अमीषा का अंतिम संस्कार किया गया वहीं मंगलवार को अमीषा के पति राम सिंह ने बताया उनकी पत्नी अमीषा की मौत प्रसव के दौरान चिकित्सकों के द्वारा बरती गई लापरवाही से हुई है राम सिंह ने बताया बच्चेदानी की सफाई के दौरान चिकित्सकों के द्वारा बरती लापरवाही से उनकी पत्नी का खून नहीं रुक पाया जिस कारण उसकी मौत हुई उन्होंने कहा चिकित्सकों की लापरवाही की वजह से आज उनकी पत्नी इस दुनिया में नहीं रही और उनके बेटे ने पैदा होते ही अपनी मां को हमेशा के लिए खो दिया राम सिंह ने बताया जल्द ही क्रिया कर्म करने के बाद वह आरोपी चिकित्सकों के खिलाफ मुख्यमंत्री से कार्यवाही की मांग करेंगे वही इस दुखद घटना व चंपावत जिले की बदहाल चिकित्सा व्यवस्थाओं के खिलाफ लोगों में काफी आक्रोश है मंगलवार को पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार का पुतला फूंक डाला

जरूरी खबरें