Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

चंपावत:डीएम के निर्देश पर जिले के शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, होटलों और मॉल का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट

चंपावत:खेतीखान में पर्यटन विकास हेतु धनराशि को अन्यत्र स्थानांतरित करने पर नाराजगी।

चंपावत:भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर हो समाधान : डीएम

चंपावत में डंपर से टकराया नेपाली मजदूर उपचार के दौरान मौत

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:किसानों को पर्याप्त पेट्रोल उपलब्ध, कृषि कार्य प्रभावित नहीं भ्रामक खबरों से बचे: जिला पूर्ति अधिकारी

Laxman Singh Bisht

Fri, May 1, 2026

किसानों को पर्याप्त पेट्रोल उपलब्ध, कृषि कार्य प्रभावित नहीं भ्रामक खबरों से बचे: जिला पूर्ति अधिकारी

जनपद में पेट्रोल की आपूर्ति पूर्णतः सामान्य, अफवाहों से बचें: जिला पूर्ति अधिकारी

जनपद के सभी पेट्रोल पंपों पर मांग के अनुरूप पेट्रोल की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। जिला पूर्ति अधिकारी प्रियंका भट्ट ने स्पष्ट किया कि वर्तमान में कहीं भी पेट्रोल की कमी की स्थिति नहीं है तथा आम उपभोक्ताओं के साथ-साथ किसानों को भी पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल उपलब्ध कराया जा रहा है।उन्होंने बताया कि पूर्ति विभाग द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि किसी भी उपभोक्ता को अनावश्यक असुविधा का सामना न करना पड़े। यदि किसी स्थान पर तकनीकी या अस्थायी कारणों से वितरण में क्षणिक व्यवधान आया भी है, तो उसे तत्काल प्रभाव से ठीक कर आपूर्ति सुचारु कर दी गई है।जिला पूर्ति अधिकारी ने यह भी अवगत कराया कि कृषि कार्यों के लिए पेट्रोल की पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है और किसानों को किसी प्रकार की समस्या नहीं हो रही है ।उन्हें पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल उपलब्ध कराया जा रहा है।उन्होंने आमजन से अपील की है कि भ्रामक एवं अपुष्ट सूचनाओं व खबरों पर ध्यान न दें तथा पेट्रोलियम उत्पादों का अनावश्यक भंडारण (स्टॉकिंग) न करें, जिससे आपूर्ति व्यवस्था सुचारु रूप से बनी रहे।

जरूरी खबरें