: चंपावत के ऐडिसेरा छतकोट गांव में चला आओ हम सब योग करें अभियान
Laxman Singh Bisht
Thu, Jun 1, 2023
आओ हम सब योग करें अभियान योग विज्ञान विभाग सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के तत्वधान में आज योग प्रशिक्षक रोहित बोहरा ने चम्पावत जिले के ग्राम पंचायत ऐडिसेरा छतकोट में छात्र छत्राओं को योग का अभ्यास कराया और योग से होने वाले लाभ भी बताये जिसमें समस्त गाँव वासियों को योगाभ्यास करवाया गया और साथ साथ ही योग के बारे मे बताया और
लोगों को योग के प्रति जागरूक किया और फिर लोगों को उससे लाभ भी बताये गए! और उसके बाद योग प्रशिक्षक रोहित बोहरा ने गायत्री मंत्र की शुरुआत करके छात्र छात्राओं को सूक्ष्मव्यायाम, सूर्य नमस्कार, अनुलोम- विलोम आदि कराये ग्रामीणों के द्वारा योग प्रशिक्षक रोहित बोहरा के द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करी गई