Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:मंडी समिति से निर्मित कमलेड़ी थाला मोटर मार्ग का पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने किया शुभारंभ

डीएम चंपावत के आश्वासन पर स्वाला के ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार का निर्णय लिया वापस।

चंपावत:खाद्य सुरक्षा विभाग का निरीक्षण 03 खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल एनालॉग पनीर की बिक्री पर सख्त पाबंदी

चम्पावत में पहली बार शुरू हुई ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट अब स्थानीय स्तर पर मिलेंगे रक्त के जरूरी घटक

लोहाघाट:सुई बिसंग आषाढी वायुरथ महोत्सव की तैयारी को लेकर कमेटी ने डीएम से की मुलाकात

सूचना

: बाराकोट:12 से 17 अक्टूबर 2024 तक धूमधाम से आयोजित होगा लड़ीधूरा महोत्सव

Laxman Singh Bisht

Sun, Sep 8, 2024
12 से 17 अक्टूबर 2024 तक धूमधाम से आयोजित होगा लड़ीधूरा महोत्सव बाराकोट का प्रसिद्ध लड़ीधूरा महोत्सव इस वर्ष 12 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक छह दिवसीय महोत्सव के रूप में धूमधाम के साथ आयोजित किया जाएगा। आज रविवार 8 सितंबर 2024 को श्री रामलीला मंच बाराकोट में नागेंद्र जोशी की अध्यक्षता एवं रितेश वर्मा के संचालन में लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच की बैठक आहूत की गई, बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष महोत्सव 12 से 17 अक्टूबर तक 6 दिवसीय महोत्सव के रूप में आयोजित किया जाएगा जिसमें प्रतिवर्ष की भांति शैक्षिक कार्यक्रमों के साथ-साथ अनेक खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जायेंगी। लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नागेंद्र जोशी द्वारा बताया गया कि शीघ्र ही जिला प्रशासन के माध्यम से संस्कृति निदेशालय से संपर्क कर सांस्कृतिक दलों की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने क्षेत्र के समस्त युवाओं से इस वर्ष आयोजित होने वाले महोत्सव में सहयोग करने की अपील की है। बैठक में जेस्ट उप प्रमुख नंदा बल्लभ बगौली, उमेश्वर सिंह अधिकारी, देवेंद्र सिंह अधिकारी, रमेश चंद्र जोशी, महेंद्र सिंह अधिकारी, प्रदीप ढेक, मदन मोहन जोशी, संजय वर्मा, श्याम सिंह मेहरा,किशोर चंद्र जोशी, शुभम नाथ गोस्वामी, संजय वर्मा आदि उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें