Sunday 16th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:देर रात तक चले रोमांचक मुकाबलों में विष्णु-सतेंद्र व अनिरुद्ध-ऋषभ की जोड़ी बनी चैंपियन

चंपावत:बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रशासन गंभीर, ककनई में 13 लाख की लागत से पूर्व में ही बनाई जा चुकी है पैदल पुलिया

सीएम धामी ने पूर्व पीएम भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

लोहाघाट:स्वतंत्रता दिवस पर पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड़ में विविध कार्यक्रम आयोजित

चंपावत:सीएम घोषणा के तहत बने सर्किट हाउस का डीएम ने किया निरीक्षण, हेलीपैड की व्यवस्थाएं भी परखी

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : खटीमा: धर्मांतरण मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार। ईसाई धर्म अपनाने को देते थे लालच

Laxman Singh Bisht

Thu, May 28, 2026

.खटीमा धर्मांतरण मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार। ईसाई धर्म अपनाने को देते थे लालच

उधम सिंह नगर जिले के खटीमा क्षेत्र में भोले-भाले गरीब, थारू समाज एवं अनुसूचित जाति के लोगों को पैसों, प्रलोभन और डर का सहारा लेकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए विवश कर रहे 04 आरोपियो को उधम सिंह नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसएसपी अजय गणपति ने कहा धर्मांतरण, गरीबों के शोषण जैसे मामलों में बिल्कुल भी नहीं बख्शे जाएंगे आरोपी। उन्होंने बताया खटीमा और नानकमत्ता क्षेत्र में गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को बनाते थे निशाना।कहा थारू समाज एवं गरीब परिवारों को पैसों, सहायता, इलाज और अन्य प्रलोभनों का लालच देकर कराया जा रहा था धर्मांतरण जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक ने कहा यह लोग घर-घर जाकर लोगों को बहकाने तथा ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बनाते थे विशेष प्रार्थना सभाओं, धार्मिक किताबों और बैठकों के माध्यम से लोगों को प्रभावित किया जा रहा था तथा ईसाई धर्म ना अपनाने पर धमकी और परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी जाती थी। एसएसपी अजय गणपति द्वारा ऐसे मामलों में तत्काल वैधानिक कार्यवाही के निर्देश दिए गए है जनपद में अब तक धर्मांतरण से जुड़े 04 मुकदमे पंजीकृत किए जा चुके है।मामले में खटीमा कोतवाली में विभिन्न धाराओं और उत्तराखंड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज किए गए हैं।पुलिस ने दान सिंह राणा, जय सिंह राणा, द्रौपदी राणा और सुनील जार्ज पास्टर उर्फ सुनील जार्ज मसीह को गिरफ्तार किया है।

जरूरी खबरें