Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सहकारिता सप्ताह के तहत बहुउद्देशी साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक।

दून:एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या

चंपावत को आदर्श और उत्तराखंड को आत्मनिर्भर राज्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ते कदम

लोहाघाट:नकली धामी बयान पर भड़की भाजपा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल व विधा0 हरीश धामी का फूंका पुतला

लोहाघाट अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ के ट्रांसफर पर भड़की लोहाघाट विकास समिति।धरने मे बैठी

सूचना

: खटीमा विधायक भुवन कापड़ी ने खटीमा में हुए आपदा से नुकसान व मुआवजे की राशि बढ़ाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री धामी को सोपा ज्ञापन

Laxman Singh Bisht

Thu, Jul 18, 2024
खटीमा विधायक भुवन कापड़ी ने खटीमा में हुए आपदा से नुकसान व मुआवजे की राशि बढ़ाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री धामी को सोपा ज्ञापन बीते दिनों हुई भारी बारिश के चलते खटीमा में आई बाढ़ से हुए नुकसान व सरकार द्वारा दी जा रही राहत राशि में बढ़ोत्तरी की मांग को लेकर खटीमा विधायक भुवन कापड़ी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर बाढ़ आपदा सहित क्षेत्र की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री धामी को ज्ञापन सोपा तथा क्षेत्र के विकास को लेकर चर्चा की विधायक कापड़ी ने अपने ज्ञापन में मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए कहा मेरे द्वारा वर्षा के दौरान अपनी विधानसभा खटीमा का स्थलीय निरीक्षण किया गया और जनता से वार्ता करने पर जनता द्वारा बताया गया वर्तमान में आई आपदा बारिश के कारण नही बल्कि नहरों को अत्यधिक खोले जाने एवं जगह-जगह नहर टूट जाने के कारण हुई है, जिससे पूरे खटीमा क्षेत्र में भीषण तबाही हुई विधायक कापड़ी ने कहा जनता के द्वारा मुझे यह बताया गया विभाग द्वारा सरकारी नहरों का रख-रखाव सही तरह से नहीं किया जा रहा है जो विभाग की कार्य प्रणाली में लापरवाही दर्शाता है और विभाग द्वारा नहरों को खोले जाने से पहले अगर स्थानीय जनता को सूचित किया गया होता तो क्षेत्रीय जनता का नुकसान कम होता।विधायक कापड़ी ने मुख्यमंत्री से अनुरोध करते हुए कहा कि जनहित व जनता की समस्या को देखते हुए खटीमा की जनता को आपदा से हुए नुकसान की भरपाई एवं प्रकरण की विभागीय जांच कराये जाने हेतु सम्बन्धित को आदेशित कर कार्यवाही से मुझे भी अवगत कराने का कष्ट करें।

जरूरी खबरें