Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

चंपावत:डीएम के निर्देश पर जिले के शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, होटलों और मॉल का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट

चंपावत:खेतीखान में पर्यटन विकास हेतु धनराशि को अन्यत्र स्थानांतरित करने पर नाराजगी।

चंपावत:भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर हो समाधान : डीएम

चंपावत में डंपर से टकराया नेपाली मजदूर उपचार के दौरान मौत

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : जबलपुर :नर्मदा में क्रूज हादसे मे 9 की मौत अंतिम समय तक बेटे को सीने से चिपकाए रही मां

Laxman Singh Bisht

Fri, May 1, 2026

जबलपुर नर्मदा में क्रूज हादसे मे 9 की मौत अंतिम समय तक बेटे को सीने से चिपकाए रही मां

जबलपुर के बरगी डैम पर नर्मदा में एक दर्दनाक हादसा हो गया ।कल शाम की खुशगवार सैर अचानक मौत की सज़ा बन गई। पर्यटन विभाग का क्रूज तेज़ आंधी और ऊंची लहरों के थपेड़ों में पलट गया।हादसे मे मां बेटे सहित 9 लोगों की मौत हो गई और 9 लोग लापता बताए जा रहे है। हादसे के बाद एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसने सब की आंखे नम कर दी। एक मां अपने 4 साल के बेटे को अंतिम समय तक अपने सीने से चिपकाए हुए थी। जब गोताखोरों ने उन्हें निकाला, तो दोनों का आलिंगन आज भी टूटा नहीं था। मां ने आखिरी सांस तक अपने बच्चे को बचाने की कोशिश की लेकिन नियति कुछ और ही मंजूर था। हादसे मे

9 शव बरामद कर 24 लोगों को बचाया गया तथा 9 लापता बताए जा रहे है। हादसे में दिल्ली से आए परिवार में जहां पिता और बेटी बच गए लेकिन मां और बेटा हमेशा के लिए नर्मदा में समा गए। मां बेटे की यह तस्वीर देखकर लोगों की आंखें नम हो गईं मां ने अंतिम समय तक अपने बेटे को बचाने के लिए संघर्ष किया।

जरूरी खबरें