Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:खाद्य सुरक्षा विभाग का निरीक्षण 03 खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल एनालॉग पनीर की बिक्री पर सख्त पाबंदी

चम्पावत में पहली बार शुरू हुई ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट अब स्थानीय स्तर पर मिलेंगे रक्त के जरूरी घटक

लोहाघाट:सुई बिसंग आषाढी वायुरथ महोत्सव की तैयारी को लेकर कमेटी ने डीएम से की मुलाकात

चंपावत:कांग्रेस ने भाजपा सरकार व एसएसपी नैनीताल का फूंका पुतला

लोहाघाट विधानसभा में भाजपा से मजबूत दावेदारी करेंगे भेषज संघ संस्थापक अध्यक्ष हरगोविंद बोहरा

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : जीजीआईसी लोहाघाट की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन इंटरमीडिएट में महक तो हाई स्कूल में भूमिका ने किया स्कूल टॉप

Laxman Singh Bisht

Thu, May 15, 2025

बोर्ड परीक्षा में जीजीआईसी लोहाघाट की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन इंटरमीडिएट में महक तो हाई स्कूल में भूमिका ने किया स्कूल टॉप सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में अटल उत्कृष्ट रा0 बालिका इंटर कॉलेज लोहाघाट की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। विद्यालय की प्रधानाचार्य राखी सक्सेना ने बताया विद्यालय का बोर्ड परीक्षा शानदार रहा है। बताया इंटरमीडिएट में महक ढेक ने 84% अंक लाकर स्कूल टॉप किया तो वहीं पुष्पा सकलानी 83% अंकों के साथ दूसरे ,आरती जोशी 83% अंकों के साथ तीसरे ,दीपा सामंत 82% अंकों के साथ चौथे तथा अक्षरा विश्वकर्मा 79% अंक लाकर स्कूल में पांचवें स्थान पर रही। इसके अलावा हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में भूमिका पांडे ने 89% अंकों के साथ विद्यालय को टॉप किया, प्रीति रौतेला 77% अंकों के साथ दूसरे तथा दिया विश्वकर्मा 71.2% अंक लाकर विद्यालय में तीसरे स्थान पर रही। प्रधानाचार्य राखी सक्सेना व विद्यालय स्टाफ के द्वारा सभी छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य राखी सक्सेना ने कहा बोर्ड परीक्षाओं में विद्यालय की छात्राओं के द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया। उन्होंने सभी उत्तीर्ण् छात्राओं ,अभिभावकों व विद्यालय स्टाफ को बधाई दी। अभिभावकों ने भी बोर्ड परीक्षाफल पर खुशी जताई।

जरूरी खबरें