Sunday 16th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:देर रात तक चले रोमांचक मुकाबलों में विष्णु-सतेंद्र व अनिरुद्ध-ऋषभ की जोड़ी बनी चैंपियन

चंपावत:बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रशासन गंभीर, ककनई में 13 लाख की लागत से पूर्व में ही बनाई जा चुकी है पैदल पुलिया

सीएम धामी ने पूर्व पीएम भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

लोहाघाट:स्वतंत्रता दिवस पर पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड़ में विविध कार्यक्रम आयोजित

चंपावत:सीएम घोषणा के तहत बने सर्किट हाउस का डीएम ने किया निरीक्षण, हेलीपैड की व्यवस्थाएं भी परखी

सूचना

रिपोर्ट 'लक्ष्मण बिष्ट : चम्पावत में रेस्टोरेंट और पिज्जा सेंटर्स पर खाद्य सुरक्षा विभाग का निरीक्षण

Laxman Singh Bisht

Thu, May 28, 2026

चम्पावत में रेस्टोरेंट और पिज्जा सेंटर्स पर खाद्य सुरक्षा विभाग का निरीक्षण

पर्यटन सीजन और गर्मी के मद्देनजर आयुक्त, खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन देहरादून तथा जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशों के क्रम में बुधवार को खाद्य सुरक्षा विभाग ने चम्पावत क्षेत्र के विभिन्न रेस्टोरेंट और पिज्जा सेंटर्स का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने प्रतिष्ठानों के एफएसएसएआई लाइसेंस, किचन की साफ-सफाई, हाइजीन, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और फ्रीजर के तापमान की गहन जांच की।निरीक्षण के दौरान किचन वर्करों द्वारा एप्रन व हेड कैप न पहनने और गंदगी पाए जाने पर चार खाद्य कारोबारियों को चेतावनी नोटिस जारी किया गया।

साथ ही पके हुए खाद्य पदार्थों के चार नमूने लेकर जांच के लिए राजकीय लैब भेजे गए, जिनकी रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। टीम ने सभी कारोबारियों को गर्मी में भोजन के सही रखरखाव, फ्रोजन फूड के लिए उचित फ्रीजर तापमान बनाए रखने और किचन में अनिवार्य रूप से एप्रन व हेड कैप का उपयोग करने के सख्त निर्देश दिए। इस अभियान दल में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी और सहायक दिनेश फर्त्याल शामिल रहे।

जरूरी खबरें