Friday 27th of March 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सीएम धामी की सौगात 2.62 करोड़ से सुधरेगा चल्थी–नौलापानी मार्ग 55.57 लाख से बनेगा नधौर ट्रैकिंग रूट

चंपावत:मुबई की पहाड़ी प्रवासियों की सस्था प्रोजेक्ट बियोंड एजुकेशन ने विद्यालय को भेंट की शैक्षिक सामग्री

चंपावत:वन सरपंचों का जिलाधिकारी के साथ संवाद। सरपंचो ने डीएम के सामने रखी समस्याएं

उत्तराखंड:जिले के प्रभारी मंत्रियों की घोषणा भरत चौधरी बने चंपावत के प्रभारी मंत्री

लोहाघाट:स्कूटी अनियंत्रित परिवार सहित खाई में गिरा शिक्षक ग्रामीणों ने बचाई जान।

: चंपावत में पूर्व सैनिकों ने अपनी मांगों को लेकर सीएम धामी को दिया ज्ञापन

Laxman Singh Bisht

Thu, May 11, 2023
  गुरुवार को अपनी विधानसभा चंपावत पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का चंपावत टाइगर्स पूर्व सैनिक संगठन के पूर्व सैनिकों के द्वारा माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया तथा संगठन के जिला अध्यक्ष कर्नल भवानी दत्त जोशी के नेतृत्व में अपनी 4 सूत्री मांगों के समाधान हेतु सीएम पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन दिया गया संगठन जिला अध्यक्ष कर्नल भवानी दत्त ने बताया कि चंपावत जिले के पूर्व सैनिकों ने जिले में आर्मी पब्लिक स्कूल खोलने, ईसीएचएस अस्पताल खोलने ,सीएसडी कैंटीन की सुविधा देने तथा जिले के पूर्व सैनिकों के लिए सभागार बनाने की मांग सीएम धामी के सामने रखी गई वही सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सैनिकों की मांगों को ध्यान से सुन और जल्द समाधान का पूर्व सैनिकों को भरोसा दिलाया सीएम धामी ने कहा कि वे पूर्व सैनिकों की समस्याओं को बखूबी पहचानते हैं क्योंकि वह भी सैनिक परिवार से है पूर्व सैनिकों की समस्या का समाधान प्रमुखता से करा जाएगा

जरूरी खबरें